लुधियाना हिंसक झड़प: AAP ने चुनाव जीत का निकाला जुलूस, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर गोली चलाने के आरोप, पांच घायल

AAP ने चुनाव जीत का निकाला जुलूस, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर गोली चलाने के आरोप, पांच घायल
आप पार्टी जीत का जश्न मना रही थी और जुलूस निकाल रही थी। इस जुलूस के दौरान कुछ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता वहां पर पहुंचे।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब में आज ब्लॉक समिति चुनाव के नतीजे घोषित हुए। जो आम आदमी पार्टी (AAP) ने यह चुनाव जीत लिया है। इसके बाद पार्टी जीत का जश्न मना रही थी और जुलूस निकाल रही थी। इस जुलूस के दौरान कुछ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता वहां पर पहुंचे। इसके बाद दोनों गुटों में झिंसक झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि इस झड़प के दौरान पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और फिर जमकर मारपीट के साथ फायरिंग हुई। जिसमें आप के पांच कार्यकर्ता घायल बताए जा रहे है।

गोलीबारी में घायल हुए कार्यकर्ताओं के नाम गुरमुख सिंह (65), रविन्द्र सिंह (44), गुरदीप सिंह (32), उदमवीर सिंह (25) साल और मनदीप सिंह (36) बताए गए हैं। इनमें से तीन लोगों को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

यह घटना गिल इलाके स्थित बचित्तर नगर की बताई जा रहा है। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इस बाद दोनों पक्षों को समझाकर शांत करवाया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। इसके साथ ही घटना में घायल हुए लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं, गुस्साए कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। इसके लिए वे धरने पर बैठ गए हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगे ये आरोप

अस्पातल में भर्ती रविंदर सिंह ने कहा कि वह आप पार्टी की जीत का जश्न मना रहे थे। इसके लिए इलाके में धन्यवाद रैली निकाली जा रही थी। जिसके बाद मौके पर कांग्रेस के नेता जसबीर सिंह ने गाली-गलौज की। इसके बाद हमने उन्हें कुछ नहीं कहा। फिर वह गुस्से में आकर मारपीट करने लगे और इस दौरान कई लोगों के साथ झड़प की। इतना ही नहीं उसने गोलियां भी चलाई। इस गोलीबारी में गांव के 3-4 व्याक्ति भी घायल हुए हैं। उनकी टांगों पर गोलियां लगी है।

Created On :   18 Dec 2025 10:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story