मुख्तार अंसारी का निधन: माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा अस्पताल के आसपास धारा 144 लागू

माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा अस्पताल के आसपास धारा 144 लागू
  • मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत
  • बांदा मेडिकल कॉलेज में इलाज था जारी
  • गुरुवार शाम को जमीन पर पड़े मिले थे मुख्तार अंसारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी गुरुवार शाम अचानक बेहोश होकर गिर पड़े थे। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें बांदा के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज के आसपास कड़ी सुरक्षा की गई। अस्पताल के अंदर किसी को भी नहीं जाने दिया जा रहा है। पूर्व सांसद मुख्तार अंसारी आईसीयू में भर्ती थे। डीएम और एसपी खुद हालात का जायजा लेने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। इधर, मुख्तार अंसारी का पूरा परिवार गाजीपुर से बांदा के लिए रवाना हो गया है। मऊ, गाजीपुर और बांदा में धारा 144 लागू कर दी गई है।

दो दिन पहले भी मुख्तार की बगड़ी थी तबीयत

इससे पहले डॉक्टरों ने मुख्तार की हालत क्रिटकल बताई थी। मुख्तार अंसारी को कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल ले जाया गया था। जेल में बंद पूर्व सांसद व बाहुबली नेता मुख्‍तार अंसारी को दिल का दौरा पड़ने से तबीयत बिगड़ी थी। सूचना मिलते ही जेल के कर्मचारी मुख्‍तार को आनन फानन में बांदा के मेडिकल कॉलेज लेकर गए थे। बता दें कि, दो दिन पहले ही मुख्तार को पेट में गैस व यूरिन इन्फेक्शन की शिकायत के चलते मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल जे जाया गया था।

सपा की पहली प्रतिक्रिया

सपा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, 'पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का इंतकाल, दुःखद. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। विनम्र श्रद्धांजलि।' माफिया मुख्तार के निधन के बाद सपा नेता आईपी सिंह ने कहा, 'चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने STF और जेल प्रशासन द्वारा के एक गहरी साजिश को अंजाम दिया है।'





Created On :   28 March 2024 4:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story