Manoj Tiwari House Robbed: BJP सांसद मनोज तिवारी के घर पर हुई लाखों की चोरी, पूर्व कर्मचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

BJP सांसद मनोज तिवारी के घर पर हुई लाखों की चोरी, पूर्व कर्मचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिल्ली की उत्तर-पूर्वी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद मनोज तिवारी के मुंबई स्थित आवास में 5.740 लाख रुपये की चोरी हुई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की उत्तर-पूर्वी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद मनोज तिवारी के मुंबई स्थित आवास में 5.740 लाख रुपये की चोरी हुई है। यह मामला अंधेरी पश्चिम के शास्त्रीनगर इलाके में मौजूद सुंदरबन अपार्टमेंट का बताया जा रहा है। इस घर में पूर्व कर्मचारी ने चोरी की है।

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर हुई चोरी

इस घटना में मनोज तिवारी के मैनेजर प्रमोद जोगेंदर पांडेय ने अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम सुरेंद्र कुमार दीनानाथ शर्मा बताया जा रहा है। इसे करीब दो साल पहले नौकरी से हटाया था।

अंबोली पुलिस से जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता प्रमोद पांडेय पिछले 20 वर्षों से मनोज तिवारी के मैनेजर के तौर पर कार्यरत हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि घर के बेडरूम में रखी कुल 5.40 लाख रुपये की नकदी चोरी हुई थी। इसमें से जून 2025 में कपाट में रखे 4.40 लाख रुपये पहले ही गायब हो चुके थे, लेकिन उस समय चोरी करने वाले का पता नहीं चल पाया था।

मुंबई स्थित आवास से पूर्व कर्मचारी ने लाखों की चोरी की

इससे पहले चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए दिसंबर 2025 में घर के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इस सिलसिले में 15 जनवरी 2026 की रात करीब 9 बजे सीसीटीवी अलर्ट के जरिए पूर्व कर्मचारी सुरेंद्रकुमार शर्मा को चोरी करते हुए देखा गया। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि आरोपी के पास घर, बेडरूम और कपाट खोलने की बनावटी चाबियां थीं, जिनकी मदद से वह आसानी से घर में प्रवेश करता था।

पुलिस के मुताबिक, उस रात आरोपी ने करीब एक लाख रुपये की चोरी की थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद अंबोली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Created On :   18 Jan 2026 1:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story