Phool Singh Baraiya Controversial Statement: 'बलात्कारियों को चौराहे पर गोली मार देनी चाहिए', कांग्रेस विधायक के विवादित बयान पर सपा की कड़ी प्रतिक्रिया

बलात्कारियों को चौराहे पर गोली मार देनी चाहिए, कांग्रेस विधायक के विवादित बयान पर सपा की कड़ी प्रतिक्रिया
फूल सिंह बरैया के विवादित बयान पर सपा नेता एसटी हसन की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि बलात्कारियों को सजा देने के लिए सख्त कानून की जरूरत है। उन्हें चौराहे पर गोली मार देनी चाहिए।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया अपने विवादित बयान के चलते चर्चा में आ गए हैं। तमाम पार्टियों के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इस क्रम में समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि रेपिस्ट को सजा देने के लिए कानून और भी ज्यादा कड़े होने चाहिए। नेता ने आगे कहा कि बलात्कारियों को चौराहे पर खड़ा कर के गोली मार देनी चाहिए।

सपा नेता का रिएक्शन

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के विवादित बयान पर समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने कहा कि मुझे लगता है कि इसके पीछे इंटरनेट एक बड़ी वजह है। इंटरनेट पर अश्लीलता से नौजवानों में टेस्टोस्टेरोन बढ़ता है, जिससे वे अपनी सेक्शुअल इच्छाओं पर कंट्रोल नहीं कर पाते। इस दौरान जब कोई महिला या लड़की उनके आसपास आती है, तो उसका रेप हो जाता है। इसके पीछे मुख्य कारण शराब है। शराब पीने के बाद आदमी अपनी पत्नी और बेटी में फर्क करना भूल जाता है। हमने इसके कई उदाहरण देखे हैं। हमें रेप करने वालों को सजा देने के लिए सख्त कानूनों की जरूरत है। उन्हें चौराहे पर गोली मार देनी चाहिए।

फूल सिंह बरैया का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा है कि धर्मग्रंथों में लिखा है कि अगर कोई भी व्यक्ति तीर्थ यात्रा नहीं कर सकता है तो वो अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ सहवास करने से उसको तीर्थ यात्रा के जितना पल मिलता है। उन्होंने ये दावा भी किया है कि जो लोग तीर्थ नहीं जा पाते थे, वे इसी सोच के तहत पर घर पर रहकर ऐसा करते हैं।

विधायक ने बलात्कार जैसे जघन्य अपराध को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि रेप एक व्यक्ति नहीं करता है बल्कि इसमें चार पांच लोग शामिल होते हैं। इसी सोच के चलते चार महीने और दस महीने की बच्चियों तक के साथ रेप की घटनाएं हो जाती हैं। विधायक ने इसका कारण ये बताया है कि कुछ लोगों के दिमाग में ये गलत धारणा होती है कि इस तरह के कृत्य अब आप बताओ ना अगर आपको कोई तमीज में रख ही नहीं रहा है कृत्य से उनको तीर्थ का फल मिलता है।

Created On :   18 Jan 2026 10:14 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story