राजनीति: सोनिया गांधी ने लॉकडाउन पर उठाए सवाल, तो शाह बोले- कोरोना के खिलाफ लड़ाई कमजोर करने की कोशिश

Bjp amit shah novel coronavirus lockdown congress president sonia gandhi
राजनीति: सोनिया गांधी ने लॉकडाउन पर उठाए सवाल, तो शाह बोले- कोरोना के खिलाफ लड़ाई कमजोर करने की कोशिश
राजनीति: सोनिया गांधी ने लॉकडाउन पर उठाए सवाल, तो शाह बोले- कोरोना के खिलाफ लड़ाई कमजोर करने की कोशिश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नोवल कोरोना वायरस (Novel Coronavirus) की रोकथाम को लेकर भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच घमासान मचा है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने केंद्र सरकार पर खराब तरीके से लॉकडाउन (Lockdown) करने का आरोप लगाया। वहीं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सोनिया का नाम लिए बगैर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में 130 करोड़ भारतवासी कोविड-19 (COVID-19) को हराने के लिए एकजुट हैं, लेकिन कांग्रेस इन विषम परिस्थितियों में भी निकृष्ट राजनीति करने से बाज नहीं आ रही।

अमित शाह ने कहा, "समय-समय पर भारतवासियों ने विषम से विषम परिस्थिति से लड़ने में विश्व के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया है। आज फिर से देशवासी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होकर विश्व को एक नई राह दिखा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस देशवासियों की लड़ाई को कमजोर करने में लगी हुई है। ऐसी राजनीति से कांग्रेस का भला नहीं होने वाला है।"

उन्होंने ने कहा कि जब भी राष्ट्रहित की बात आई है तो अलग राह पकड़ने की कांग्रेस की पुरानी आदत रही है। कांग्रेस ने निहित स्वार्थों की पूर्ति के लिए हमेशा देश, समाज और जनता को गुमराह कर बांटने की राजनीति की है। गृह मंत्री ने सवाल उठाते हुए कहा, आखिर कांग्रेस कब अपनी स्वार्थपूर्ण राजनीति के ऊपर राष्ट्रहित को तरजीह देगी? मुश्किल की इस घड़ी में हमें एकजुट होकर इस नोवल कोरोना वायरस का मुकाबला करना चाहिए, राजनीति नहीं।

लॉकडाउन: सोनिया गांधी का बड़ा बयान, कहा- लाखों मजदूरों के पलायन ने बहुत दर्द पहुंचाया

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार देश के प्रत्येक नागरिक के जीवन, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए पूर्णत: कटिबद्ध है। रोजमर्रा की जरूरत की सभी चीजों को लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार और अधिकारी दिन-रात काम कर रहे हैं।

 

Created On :   3 April 2020 2:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story