उत्तरप्रदेश और पंजाब में अरविंद केजरीवाल होंगे जिसके साथ, उसी के सिर पर सजेगा ताज, समझिए ऐसा क्यों?

If a hung assembly is formed, only Kejriwal will be the real game changer in Punjab and UP.
उत्तरप्रदेश और पंजाब में अरविंद केजरीवाल होंगे जिसके साथ, उसी के सिर पर सजेगा ताज, समझिए ऐसा क्यों?
विधानसभा चुनाव 2022 उत्तरप्रदेश और पंजाब में अरविंद केजरीवाल होंगे जिसके साथ, उसी के सिर पर सजेगा ताज, समझिए ऐसा क्यों?

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनाव खत्म हो चुके हैं। अब सभी की नजरें उत्तर प्रदेश और पंजाब में सरकार बनाने पर टिकी हुई हैं। एक तरफ जहां एग्जिट पोल में बताया जा रहा है कि यूपी में बीजेपी सरकार फिर से सत्ता में वापसी कर सकती है, तो वहीं पंजाब में पहली बार आप पार्टी सरकार बना सकती है। हालांकि, अगर एग्जिट पोल के दावे सही नहीं निकले तो इन दोनों राज्यों में सरकार बनाने में आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल अहम भूमिका निभा सकते हैं। 

 यूपी में बन सकता है ये समीकरण

यूपी चुनाव के बाद आये एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी उभर कर सामने आयी है। अगर एग्जिट पोल सही साबित नहीं हुआ और हंग असेंबली की स्थिति बनती है तो बीजेपी सरकार बनाने के लिए ये फॉर्मूला अपना सकती  है।

01

वैसे तो एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी ही यूपी में सबसे बड़ी पार्टी दिख रही है, लेकिन हंग असेंबली बनती है तो इस नए मोड़ पर आम आदमी पार्टी अपनी अहम भूमिका निभाकर बीजेपी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा सकती है। ये स्थिति उस वक्त बनेगी जब समाजवादी पार्टी अपने गठबंधन के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती है लेकिन मेजोरिटी हासिल नहीं कर पाती। ऐसे समय में आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल सपा को समर्थन देकर सरकार बनाने में भूमिका निभाएंगे।

02

पंजाब में बनेगा ये समीकरण!

पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आयी है। वहीं कांग्रेस दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। अगर सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब विधानसभा चुनाव का नतीजा नहीं आया और वहां भी हंग असेंबली की स्थिति बनती है तो कांग्रेस और आप मिलकर सरकार बना सकती हैं। 

03

बीजेपी पंजाब में एग्जिट पोल के मुताबिक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है। एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि बीजेपी गंठबंधन की हालत पंजाब में बेहद खराब है। बीजेपी सबसे छोटी पार्टी उभर कर सामने आयी है।


 

Created On :   9 March 2022 12:16 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story