कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, बीजेपी नेताओं ने उठाए सवाल, सीएम शिवराज ने कहा-पहले भी भारत तोड़ा है, क्या फिर भारत तोड़ने का इरादा है? 

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, बीजेपी नेताओं ने उठाए सवाल, सीएम शिवराज ने  कहा-पहले भी भारत तोड़ा है, क्या फिर भारत तोड़ने का इरादा है? 
भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, बीजेपी नेताओं ने उठाए सवाल, सीएम शिवराज ने कहा-पहले भी भारत तोड़ा है, क्या फिर भारत तोड़ने का इरादा है? 

डिजिटल डेस्क,भोपाल।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में विवादों से घिर गई है। प्रदेश की सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित बीजेपी के कई नेताओं ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी की यात्रा के दौरान खरगोन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे हैं। बीजेपी नेताओं ने एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि यह वही वीडियो है जिसे कांग्रेस के ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया गया था,लेकिन बाद में  इसे डिलिट किया गया। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि भास्कर हिंदी नहीं करता है। 

बीजेपी नेताओं ने जिस वीडियो को शेयर किया है उस पर कथित तौर से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे सुनाई दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी के नेता एक के बाद एक कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं। बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने इस वीडियो को ट्वीट करते  हुए लिखा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए ऋचा चड्ढा की सार्वजनिक अपील के बाद खरगोन में "पाकिस्तान जिंदाबाद" के नारे लगाए गए। एमपी कांग्रेस ने इस वीडियो पोस्ट किया और जब गलत बातें सामने आई तो डिलीट कर दिया। यह कांग्रेस का सच है।

 

वहीं मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा  भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगना, यह भारत जोड़ना है या भारत को तोड़ने वालों को साथ जोड़ना है। पहले भी भारत तोड़ा है, क्या फिर भारत तोड़ने का इरादा है? 
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले किसी भी कीमत पर बचेंगे नहीं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल उठाते हुए लिखा बेहद शर्मनाक! खरगोन में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सरेआम “पाकिस्तान जिन्दाबाद” के नारे से कांग्रेस की देश तोड़ने की मानसिकता फिर से उजागर हुई है।
यह बार बार साबित हो रहा है कि यह भारत तोड़ो यात्रा है। इस निंदनीय कृत्य के लिए राहुल गांधी को देश से माफ़ी मांगना चाहिए। 

वहीं बीजेपी के तरफ से लगाए जा रहे आरोपों पर कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने कहा कि बीजेपी के डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट ने वीडियो से छेड़छाड़ किया है जो भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने की कोशिश में लगा है। हम तत्काल आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। हम इस तरह की रणनीति के लिए तैयार हैं और वापसी होगी। 

 

 

Created On :   25 Nov 2022 11:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story