परीक्षा मामलों पर गरमाई सियासत: NTA ने 3 परीक्षाओं को किया रद्द, पीएम पर भड़के राहुल गांधी, केंद्र पर कांग्रेस ने साधा निशाना

NTA ने 3 परीक्षाओं को किया रद्द, पीएम पर भड़के राहुल गांधी, केंद्र पर कांग्रेस ने साधा निशाना
नेट पेपर लीक में गड़बड़ी पाए जाने को लेकर सरकार से सवाल पूछते हुए राहुल गांधी ने अपने एक्स पर साझा की पोस्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एनटीए की ओर से तीन परीक्षाएं रद्द करने के केस में मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद गांधी ने पीएम मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा गलती एनटीए करती है और सजा छात्रों को भुगतनी पड़ती है।

राहुल गांधी ने 22 से 30 जून 2026 के बीच हुई नेट की 3 परीक्षाओं के रद्द होने पर NTA पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और NTA पर हमला करते हुए कहा है कि गलती NTA करती है। सजा छात्रों को भुगतनी पड़ती है। गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा पेपर पहले ही लीक हो गया था। प्रश्नपत्रों में भी बड़ी कमियां थीं। और पुराने प्रश्नों को रिपीट किया गया था। इसके बाद भी पेपर कराया गया। और अब पेपर में गड़बड़ी पाए जाने पर दोबारा परीक्षा कराने की तारीख का नोटिस जारी कर दिया गया। इस पूरे केस को लेकर कई बड़े सवाल खड़े होते हैं।

राहुल गांधी ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि मोदी सरकार की तरह NTA भी अपनी गलती नहीं मानती है। NTA इसका जवाब भी नहीं देगी- क्या एग्जाम होने से पहले पेपर लीक हो चुका था? NTA के कामों पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा पहला कदम था। NTA की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। गलती छात्रों की नहीं बल्कि पीएम मोदी ने ऐसा तंत्र बनाया है जो परीक्षा कभी सही तरीके से करा ही नहीं सकता है। लेकिन परीक्षा देने वाले छात्रों को दोषी ठहरा दिया जाता है। आपके साल छीने जाते हैं। और जब तक पीएम इसका जवाब नहीं देते हैं, हम रुकेंगे नहीं।

राहुल गांधी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा 'मोदी जी देखिए NTA ने क्या किया है। 22 से 30 जून के बीच हुई परीक्षाओं में दो महीने बाद गलत पेपर सेट और प्रश्नों में दोहराव को लेकर पेपर रद्द कर दिया गया है।' उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा- मैंने कोटा, देहरादून, प्रयागराज, में बात कही थी और आगे भी कहता रहूंगा, कि अब शिक्षा व्यवस्था नहीं बल्कि शोषण तंत्र बन चुका है। जो सिर्फ छात्रों से पैसा मानसिक शांति और आत्मविश्वास छींनता है, और बदले में कुछ नहीं देता है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि NTA की गलती की सजा सरकार छात्रों को क्यों दे रही है। उन्होंने पेपर संबंधी गड़बड़ियों के बारे में भी एनटीए और सरकार पर आरोप लगाए।

Created On :   17 Aug 2026 3:21 PM IST

Tags

Next Story