President's Address Motion: राष्ट्रपति अभिभाषण प्रस्ताव के दौरान केंद्रीय मंत्री ने दिया बड़ा बयान, कांग्रेस और बीजेपी की इस प्रकार की तुलना

राष्ट्रपति अभिभाषण प्रस्ताव के दौरान केंद्रीय मंत्री ने दिया बड़ा बयान, कांग्रेस और बीजेपी की इस प्रकार की तुलना
संसद के बजट सत्र के दौरान विपक्ष और सत्ता पक्ष में टकराव देखने को मिली थी। वहीं, केंद्रीय मंत्री रामजदास अठावले का राज्यसभा में दिए गए भाषण की अभी तक चर्चा हो रही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दौरान विपक्ष और सत्ता पक्ष में टकराव देखने को मिली थी। वहीं, केंद्रीय मंत्री रामजदास अठावले का राज्यसभा में दिए गए भाषण की अभी तक चर्चा हो रही है। इस दौरान उन्होंने एक और भाषण दे दिया है। उनका यह भाषण सदन में शायराना और मजाकिया अंदाज में था। उन्होंने कहा कि यूपीए ने मुझे मंत्री नहीं बनाया गया, जो उसने अच्छा किया।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के पर अठावले ने बताया कि जब में कांग्रेस पार्टी में था, उस समय कही बार सामाजिक न्याय वाले मुद्दों पर सामाजिक न्याय मंत्री से मिला, लेकिन कांग्रेस ने कुछ भी एक्शन नहीं लिया।

कांग्रेस पर क्या बोले?

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है, लेकिन जितना करना चाहिए था, उतना नहीं हुआ है। मैं जब यूपीए में शामिल था, उस समय उसने मुझे मंत्री नहीं बनाया था। अगर वह ऐसा करती तो मैं बीजेपी में नहीं आता है। उसने मंत्री नहीं बनाया तो यह बहुत अच्छा हुआ, क्योंकि वहां पर तो मै सिर्फ पांच साल मंत्री रहता, लेकिन यहां पर 13 साल से मंत्री हूं।

इसके अलावा उन्होंने उपसभापति को संबोधित किया और उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कांग्रेस को लेकर कहा कि उसको हर जगह हार का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि मोदी चौथी बार भी प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि वह चौथी बार मंत्री बनेंगे।

राष्ट्रपति के संबोधन पर पीएम मोदी ने दिया धन्यवाद

पीएम मोदी ने राज्यसभा में आज राष्ट्रपति के संबोधन पर धन्यवाद भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी हो या एनडीए के मुद्दें, इन्हें देखने के लिए हमारा तरीका, नजरिया और उनके हल के बारे में हमारी सोच कांग्रेस से पूरी अगल है। जिसमें दो पार्टियों का जमीन और आसमान का बहुत बड़ा फर्क है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बीजेपी का मानना है कि 140 करोड़ भारतीय बहुल काबिल है और वे खुद खुद ही अपनी मुश्किलों का हल निकाल लेते हैं। यही हम सब की सोच है। उन्हें इस देश के नागरिकों पर पूरा भरोसा है।

Created On :   5 Feb 2026 9:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story