बजट सत्र 2026: राज्यसभा में पीएम मोदी के भाषण के बीच विपक्षी सांसदों ने किया वॉकआउट, पीएम ने कहा देश सही दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देने के लिए राज्यसभा में बोल रहे है। पीएम मोदी के भाषण के दौरान विपक्षी सांसदों की ओर से हंगामा किया जा रहा है। विपक्षी सांसदों ने उच्च सदन से वॉकआउट किया। प्रधानमंत्री ने उच्च सदन में अपने भाषण के दौरान कहा विश्व का भारत के प्रति आकर्षण बढ़ा है। पीएम ने कहा भारत चुनौतियों का समाधान दे रहा है।
यह भी पढ़े -राज्यसभा में पक्ष -विपक्ष के सांसदों ने सदन में बोलने को लेकर एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप
पीएम मोदी ने राज्यसभा में कहा विकसित भारत की यात्रा में पिछले साल देश के तेजी से विकास के साल रहे हैं। यह जीवन के हर क्षेत्र में, समाज के हर वर्ग में बदलाव का दौर रहा है। देश सही दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
यह भी पढ़े -'अबोध बालक' बयान पर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'ज्ञान की कोई सीमा नहीं, अज्ञान की कोई उम्र नहीं होती'
पीएम मोदी ने उच्च सदन में विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच कहा खड़गे जी की उम्र को देखते हुए मैं आपसे चेयरमैन साहब से गुजारिश करता हूं कि उन्हें बैठने दें और नारे लगाने दें ताकि उन्हें कोई दिक्कत न हो। पीछे युवा लोग हैं इसलिए, कृपया खड़गे जी को बैठे-बैठे ही नारे लगाने की इजाजत दें। पीएम मोदी ने कहा दुनिया का झुकाव आज भारत की ओर है। ग्लोबल साउथ की आवाज है भारत।
पीएम मोदी ने उच्च सदन में कहा 21वीं सदी का पहला क्वार्टर पूरा हो गया है। यह दूसरा क्वार्टर निर्णायक है, ठीक वैसे ही जैसे पिछली सदी में भारत की आजादी की लड़ाई का दूसरा क्वार्टर था। मैं साफ देख सकता हूं कि विकसित भारत बनाने की दिशा में, यह दूसरा क्वार्टर भी उतना ही काबिल होने वाला है।
पीएम ने कहा आज भारत कई देशों का भरोसेमंद पार्टनर है और हम दुनिया की भलाई के लिए अपनी भूमिका निभा रहे हैं। आज पूरी दुनिया ग्लोबल साउथ की बात करती है, लेकिन उस चर्चा में मुख्य किरदार के तौर पर, आज भारत ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर ग्लोबल साउथ की एक मजबूत आवाज बनकर उभरा है।
पीएम मोदी ने आगे कहा हमारी एनर्जी का एक बड़ा हिस्सा पिछली गलतियों को सुधारने में खर्च हो रहा है। उस दौर में दुनिया के मन में जो इमेज बनी थी, उसे मिटाने में बहुत मेहनत लगती है, उन्होंने चीजों को इतनी खराब हालत में छोड़ दिया था। इसीलिए हमने भविष्य के लिए तैयार नीतियों पर जोर दिया है। आज देश पॉलिसी और स्ट्रैटेजी के आधार पर चलाया जा रहा है। भारत पर दुनिया का भरोसा बढ़ रहा है। 'रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म' के मंत्र पर चलते हुए हम आगे बढ़े हैं, और आज सच्चाई यह है कि देश रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार हो गया है।
Created On :   5 Feb 2026 5:04 PM IST












