बजट सत्र 2026: राज्यसभा में पक्ष -विपक्ष के सांसदों ने सदन में बोलने को लेकर एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

राज्यसभा में पक्ष -विपक्ष के सांसदों ने सदन में बोलने को लेकर एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप
सभी सांसद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने का इंतजार कर रहे हैं-किरेन रिजिजू

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा संसद का मतलब लोकसभा और राज्यसभा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता देश के हितों पर बोलना चाहते थे लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया गया। आप इस तरह से सदन कैसे चला सकते हैं?

खड़गे के सवाल पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने उच्च सदन में कहा विपक्ष के नेता को पता होना चाहिए कि लोकसभा की कार्यवाही पर राज्यसभा में चर्चा नहीं की जा सकती।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में बोलते हुए कहा आज हम सभी उम्मीद करते हैं कि सभी सांसद सदन के नियमों और परंपराओं का पालन करेंगे। सभी सांसद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने का इंतजार कर रहे हैं। आपके लोकसभा में विपक्ष के नेता सदन के नियमों का पालन नहीं करते।

आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के लिए केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा के 'अबोध बालक' शब्द का इस्तेमाल करने पर कहा, "जे.पी. नड्डा आलोचना के लिए बेहतर शब्द चुन सकते थे लेकिन मैं समझता हूं कि शब्दावली की कमी राजनीतिक संकीर्णता का परिचायक है।

Created On :   5 Feb 2026 5:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story