Bihar Assembly Election 2025 Result: 'इनकी हेकड़ी तो देखिए छठी मैया से...', बिहार विजय के बाद PM मोदी का राहुल-तेजस्वी यादव पर तीखा हमला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में एनडीए ने बंपर जीत दर्ज हासिल की है। इसके बाद दिल्ली स्थित बीजेपी हेडक्वार्टर में पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन में शामिल कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि छठी मैया का अपमान करने वालों की हेकड़ी तो देखिए इन लोगों ने माफी तक नहीं मांगी। बिहार की जनता इसे कभी नहीं भूलेगी।
यह भी पढ़े -बिहार के नतीजे अगले साल पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा को ऑक्सीजन प्रदान करेंगे सुवेंदु अधिकारी
पीएम मोदी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने कहा, "बिहार का गौरव और सम्मान ही हमारी प्राथमिकता है। बिहार के लोगों ने भारत के विकास में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है, लेकिन दशकों तक देश पर राज करने वालों ने हमेशा बिहार की झूठी छवि गढ़ी, इन लोगों ने बिहार को बदनाम किया। उन्होंने न तो बिहार के गौरवशाली अतीत का, न उसकी परंपराओं और संस्कृति का और न ही उसके लोगों का सम्मान किया, लेकिन हमारी सरकार छठ को यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल कराने के लिए प्रयासरत है। इसका लक्ष्य है कि इसके महत्व के माध्यम से पूरे देश और दुनिया को इस संस्कृति से जोड़ा जाए।"
पीएम मोदी ने कहा, "पिछले साल देश की जनता ने लगातार तीसरी बार NDA को अपना जनादेश दिया। यह राष्ट्र के विश्वास और देशवासियों के आशीर्वाद का परिणाम था और लोकसभा चुनावों के बाद हमने कई राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की। जय जवान, जय किसान की भावना को बढ़ावा देने वाली भूमि हरियाणा ने भी हमें लगातार तीसरी बार सेवा करने का अवसर दिया। इसके अलावा, छत्रपति शिवाजी महाराज, बाबासाहेब अंबेडकर और वीर सावरकर की पावन भूमि महाराष्ट्र में हमें शानदार जीत मिली. महाराष्ट्र ने हमें लगातार तीसरी बार विजयी बनाया, जबकि हम 25 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में बहुमत से जीते और आज बिहार में, जहां इतनी बड़ी आबादी ग्रामीण इलाकों में रहती है, हम इतने भारी मतों से विजयी हुए हैं।"
यह भी पढ़े -कांग्रेस नेता असलम शेख ने एनडीए की जीत पर उठाए सवाल, बोले- यह महिलाओं को मिले नोटों का नतीजा है
बिहार में शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान - पीएम मोदी
उन्होंने कहा, "इससे पहले बिहार में ऐसा कोई चुनाव नहीं था, जहां पुनर्मतदान न हुआ हो। उदाहरण के तौर पर, 2005 से पहले सैकड़ों जगहों पर पुनर्मतदान हुआ था। 1995 में 1500 से ज्यादा बूथों पर पुनर्मतदान हुए थे, लेकिन जैसे-जैसे जंगलराज खत्म हुआ, हालात सुधरने लगे और इस चुनाव के दोनों चरणों में कहीं भी पुनर्मतदान की जरूरत नहीं पड़ी। इस बार मतदान शांतिपूर्ण रहा।"
Created On :   14 Nov 2025 11:19 PM IST












