बिहार विधानसभा चुनाव में शून्य पर सिमटी जनसुराज: प्रशांत किशोर कभी भी नीतीश कुमार जैसे नहीं बन सकते हैं, जेडीयू नेता ने कसा तंज

डिजिटल डेस्क,पटना। बिहार में जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने चुनावी रणनीतिकार व जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर तंज कसा है। जेडीयू नेता ने कहा प्रशांत किशोर कभी भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसे नहीं बन सकते हैं।
यह भी पढ़े -प्रशांत किशोर चुनाव के बाद फिर हुए सक्रिय, इस तारीख से करेंगे बिहार दौरा, जन सुराज ने बजट पर क्या कहा?
जेडीयू नेता ने पीके पर ये तंज बिहार में यात्रा शुरु करने पर किया है। हाल ही में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में पीके की जनसुराज पार्टी एक भी सीट जीतने में सफल नहीं हो सकी, उसके बाद पीके बिहार में एक यात्रा शुरु की हैं। इसे लेकर सत्तारूढ़ पार्टी ने उन पर तंज कसा है। कुछ दिन पहले सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में भी यात्रा निकाली गई।
पीके की यात्रा पर जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐसी लंबी लकीर खींची है कि उनका विकल्प बनना प्रशांत किशोर जैसे नेताओं के बस की बात नहीं। हालांकि राजीव रंजन ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा प्रशांत किशोर के पास काफी वक्त है, चुनाव के समय खूब हंगामा मचाया था, फिर भी शून्य पर निपट गए। वे आगे भी यही कोशिश कर रहे हैं।
Created On :   8 Feb 2026 3:31 PM IST












