बजट सत्र 2026: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा राहुल गांधी झूठ का पुलिंदा

,डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में आज प्रश्नकाल हंगामे की भेंट चढ़ गया। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्ष के सांसद वेल में पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। इसके कारण स्पीकर कुर्सी पर मौजूद केपी तेन्नेटी ने सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक स्थगित करना पड़ा। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ सब्सटेंसिव मोशन पेश किया। सांसद दुबे ने गांधी पर देश को गुमराह करने के आरोप लगाए। बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने और लाइफटाइम चुनाव पाबंदी लगाने की बात कही।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "राहुल गांधी झूठ का पुलिंदा हैं। वो पूरी तरह से गलत बातें फैलाते हैं। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि US-इंडिया ट्रेड डील में भारत के हितों और भारतीय किसानों के हितों को संरक्षित रखा गया है। भारतीय किसानों के अधिकांश उत्पाद हमारी डेयरी, पोल्ट्री, चावल, गेहूं, सोयाबीन और मक्का, केला, स्ट्रॉबेरी, चेरी, संतरा, सब्जियां, इथेनॉल, तंबाकू, मीट, दालें, बाजरा, रागी, किसानों का लगभग 90-95% उत्पाद US ट्रेड डील से बाहर है और जो भारत की आवश्यकताएं हैं, जिसे हम आज भी इंपोर्ट करते हैं, जिससे हमारे देश के किसानों को कोई हानि नहीं होगी, हमने ऐसी चीज़ों को अमेरिका के लिए सोची-समझी रणनीति के तहत सोच-समझकर खोला है। वो भी देश को लाभ देगा...एक तरह से किसानों के हितों में एक बहुत अच्छी US ट्रेड डील हुई है लेकिन राहुल गांधी संसद में बैठकर इसके बारे में झूठ बोलते हैं और उसे ऑथेंटिकेट भी नहीं करते। मैं उनकी निंदा करता हूं,राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और उनके अन्य साथी दल, वो सभी विकास के खिलाफ हैं। वे देश को तेजी से आगे बढ़ते हुए नहीं देख पा रहे हैं।
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "राहुल गांधी झूठ का पुलिंदा हैं। वो पूरी तरह से गलत बातें फैलाते हैं। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि US-इंडिया ट्रेड डील में भारत के हितों और भारतीय किसानों के हितों को संरक्षित रखा गया… pic.twitter.com/mwmKn4JtHe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2026
दोपहर 12 बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरु हुई, उस समय स्पीकर चेयर पर संध्या राय उपस्थित थी, उन्होंने लोकसभा में मंत्रियों से सभा पटल पर अपने पत्र रखने को कहा। सभी ने बारी बारी से अपने अपने पत्र पटल पर रखें।
डॉ डी पुरंदेश्वरी की ओर से सदन में प्रस्तुत प्रस्ताव विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025 संबंधी संयुक्त समिति का प्रतिवेदन पारित हुआ। मालविका देवी की ओर से पेश किया गया जन विश्वास उपबंधों का संशोधन विधेयक 2025 प्रतिवेदन को सभा ने पारित किया।
Created On :   12 Feb 2026 1:44 PM IST









