बजट सत्र 2026: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने साधा सरकार पर निशाना, भारतीय डेटा को लेकर कह दी ये बड़ी बात!
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में बजट सत्र के दौरान भाषण दिया है। राहुल गांधी ने कई बातों पर फोकस करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी के भाषण के समय सदन में भारी हंगामा भी हुआ था। बीजेपी ने राहुल गांधी के बयान और आरोपों को बेबुनियाद बताया है। साथ ही राहुल गांधी ने भारतीय डेटा को लेकर भी अहम बातें कही हैं।
क्या बोले राहुल गांधी?
राहुल गांधी ने सदन में कहा है कि अगर INDIA अलायंस प्रेसिडेंट ट्रंप के साथ बातचीत कर रहा होता। मैं आपको बताता हूं कि हम क्या कहते। सबसे पहले हम प्रेसिडेंट ट्रंप से कहते, इस इक्वेशन में सबसे जरूरी चीज इंडियन डेटा है। आप अपना डॉलर बचाना चाहते हैं? हम आपके दोस्त हैं। हम आपकी तारीफ करते हैं। हम आपके डॉलर को बचाने में आपकी मदद करना चाहते हैं। लेकिन प्लीज याद रखें कि अगर आप अपना डॉलर बचाना चाहते हैं, तो सबसे बड़ी एसेट जो आपके डॉलर को बचा सकती है, वह इंडियन लोगों के पास है।
यह भी पढ़े -मुर्शिदाबाद बेलडांगा हिंसा एनआईए जांच पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मामला फिर हाईकोर्ट भेजा
ट्रेड डील को लेकर क्या बोले रागा?
इसके बाद ट्रेड डील को लेकर कहा कि अगर हमारी सरकार बात करती तो ये ही कह रही होती कि डील पर बराबरी से बात होनी चाहिए। हम आपके नौकर नहीं हैं। क्या अब अमेरिका तय करेगा कि हम किससे तेल खरीदेंगे। इसके बाद उन्होंने बताया कि एनर्जी सिक्योरिटी भी खतरे में है। उन्होंने कहा कि हम युद्ध के दौर में ही जी रहे हैं। एनर्जी और फाइनेंस को हथियार बना दिया गया है। साथ ही उन्होंने बोला कि पीएम मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा है कि युद्ध का युग अब खत्म हो गया है लेकिन हम उस युग में प्रवेश कर रहे हैं। देश के बजट में दुनियाभर के संघर्षों को बताया गया है लेकिन एनर्जी और फाइनेंस को वेपनाइजेशन करने के बारे में कुछ नहीं है।
यह भी पढ़े -भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स शेरपाओं की पहली बैठक संपन्न, 'वैश्विक सहयोग' से लेकर 'यूथ कनेक्ट' पर हुआ मंथन
भारत को बेच दिया है- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने आगे कहा है कि भारत को बेच दिया गया है। क्या आपको भारत बेचने में बिल्कुल भी शर्म नहीं आई है। इसके अलावा भी उन्होंने भारत सरकार पर कई आरोप लगाए हैं।
Created On :   11 Feb 2026 4:13 PM IST









