पश्चिम बंगाल: राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा सीमा पर अपने सुरक्षा बलों के साथ स्थिति का आकलन करूंगा

राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा सीमा पर अपने सुरक्षा बलों के साथ स्थिति का आकलन करूंगा
  • नेपाल के हालातों के चलते भारतीय सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा
  • सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से भी बात करूंगा-आनंद बोस
  • स्थिति सामान्य होने तक कुछ समय प्रतीक्षा करें नेपाल में फंसे पर्यटक- ममता बनर्जी

डिजिटल डेस्क, कोलकाता | नेपाल के हालातों के चलते भारतीय सीमाओं को लेकर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा यह सीमावर्ती क्षेत्रों का मेरा नियमित दौरा है नेपाल की स्थिति पर उन्होंने कहा, मैं निश्चित रूप से सीमा पर अपने सुरक्षा बलों के साथ स्थिति का आकलन करूंगा और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से भी बात करूंगा।

नेपाल की स्थिति पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "मैं नेपाल में फंसे पर्यटकों के मुद्दे को गंभीरता से लेती हूं। मैं उनसे कहना चाहती हूं कि स्थिति सामान्य होने तक कुछ समय प्रतीक्षा करें। हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और आप सभी को जल्द ही वापस लाएंगे।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नेपाल के हालात पर, "यह सब कांग्रेस की भूल है। अराजकता इसलिए हो रही है क्योंकि कांग्रेस ने इन देशों को अलग रखा। अगर नेपाल आज भारत का हिस्सा होता, तो नेपाल में शांति होती... लोगों में असंतोष होता है, लेकिन अराजकता नहीं होनी चाहिए। मैंने कहा कि अगर आज नेपाल भारत का हिस्सा होता, तो नेपाल भी समृद्ध होता। अगर पाकिस्तान भारत का हिस्सा होता, तो आज भारत के साथ वह समृद्ध होता। मैं स्पष्ट कर रहा हूं कि यह कांग्रेस की भूल है, जिसकी वजह से हमें यह झेलना पड़ रहा है।

Created On :   10 Sept 2025 4:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story