बिहार विधानसभा चुनाव 2025: क्या है इस चुनाव का मुद्दा? राज्य में अब तक किन-किन क्षेत्रों में हुआ काम? JDU ने किया बड़ा दावा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इस बीच जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि 20 सालों में बिहार ने उड़ान भरी है। बिजली से लेकर महिला सशक्तिकरण तक, हर क्षेत्र में काम हुआ है। इसके अलावा सांसद ने यह भी बताया कि इन चुनावों में सबसे बड़ा मुद्दा क्या है?
किन-किन क्षेत्रों में हुआ काम?
बिहार चुनाव की तारीखों पर, जदयू सांसद और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि 20 सालों में बिहार ने उड़ान भरी है। सड़कें, बिजली, कानून-व्यवस्था, महिला सशक्तिकरण - नीतीश कुमार ने इन सब पर काम किया है। बिहार चौथे गियर में है। चुनाव तय करेगा कि हमें पांचवें गियर में जाना है या पिछले गियर में।
क्या है इस चुनाव का मुद्दा?
सांसद ने आगे कहा कि एनडीए एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा। इन चुनावों में सबसे बड़ा मुद्दा यह है कि सरकार बनने के बाद अगले 25 सालों में बिहार कहां होगा। 1991 में जब उदारीकरण का दौर शुरू हुआ, तो कई राज्यों में आईटी उद्योग और निवेश आया। उन 15 सालों में बिहार की विकास दर नकारात्मक रही। जब यहां आईटी की व्यवस्था होनी चाहिए थी, तब 'चरवाहा विद्यालय' स्थापित किए जा रहे थे। उद्योगों की जगह यहां अपहरण उद्योग स्थापित हो गया। फिर नीतीश कुमार यहां सत्ता में आए। 20 सालों में बिहार ने उड़ान भरी है। सड़कें, बिजली, कानून-व्यवस्था, महिला सशक्तिकरण - उन्होंने इन सब पर काम किया है। बिहार चौथे गियर में है। गियर। हमें पांचवें गियर में जाना होगा। चुनाव तय करेगा कि हमें पांचवें गियर में जाना है या पिछले गियर में।
कब हैं चुनाव?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 दो चरण में होंगे। पहले चरण के लिए 6 और सेकंड फेज के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। इसके बाद 14 नवंबर को चुनावी नतीजे आएंगे।
Created On :   7 Oct 2025 12:45 PM IST