लोकसभा चुनाव 2024: सपा ने अपने छह और प्रत्याशी किए घोषित, वरुण गांधी को नहीं मिला पीलीभीत से टिकट

सपा ने अपने छह और प्रत्याशी किए घोषित, वरुण गांधी को नहीं मिला पीलीभीत से टिकट
  • संभल से जियाउर्रहमान बर्क को सपा ने दिया टिकट
  • पीलीभीत से भगवत सरन गंगवार को सपा ने दिया टिकट
  • घोसी से राजीव राय बनें सपा की ओर प्रत्याशी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने बुधवार को छह और प्रत्याशियों को टिकट दिया। जिन नेताओं को टिकट मिला है उनमें संभल से जियाउर्रहमान बर्क, बागपत से मनोज चौधरी, गौतम बुद्ध नगर से राहुल अवाना, पीलीभीत से भगवत सरन गंगवार, घोसी से राजीव राय और मिर्जापुर से राजेंद्र एस. बिंद शामिल हैं। बता दें कि, दिवंगत सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के पोते जियाउर्रहमान बर्क कुंदरकी सीट से विधायक हैं। इस बार उन्हें सपा ने संभल से टिकट दिया है।

अखिलेश यादव की पार्टी की इस लिस्ट से यह भी साफ हो गया है कि पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी सपा के टिकट पर चुनाव नहीं लड़ेंगे। साथ ही, अभी वरुण गांधी के बीजेपी की ओर से चुनाव लड़ने की संशय बरकरार है। पहले माना जा रहा था कि वरुण गांधी सपा की टिकट पर पीलीभीत से चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन सपा ने इस सीट से भगवत सरन गंगवार को टिकट दे दिया है।

गौतमबुद्ध नगर पर सीट पर सपा ने बदला प्रत्याशी

बता दें कि, सपा ने पहले गौतमबुद्ध नगर सीट पर डॉक्टर महेंद्र नागर को उम्मीदवार बनाया था और पार्टी ने अब राहुल अवाना को टिकट दिया गया है।

गौरतलब है कि, इस बार सपा और कांग्रेस गठबंधन करके यूपी में लोकसभा चुनाव लड़ रही है। दोनों पार्टियों के बीच हुए गठबंधन के मुताबिक, सपा 80 लोकसभा सीटों वाले यूपी में कुल 63 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। वहीं, कांग्रेस राज्य की 17 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

अब तक इन नेताओं को मिल चुका है टिकट

  1. कैराना से इकरा हसन
  2. मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक
  3. बिजनौर से यशवीर सिंह
  4. नगीना (SC) से पूर्व एडीजे मनोज कुमार
  5. संभल से शफीकुर्रहमान बर्क
  6. मेरठ से भानु प्रताप सिंह एडवोकेट
  7. गौतमबुद्ध नगर से महेंद्र नागर
  8. अलीगढ़ से बिजेंद्र सिंह
  9. हाथरस से जसवीर बाल्मिकी
  10. फिरोजाबाद से अक्षय यादव
  11. मैनपुरी से डिंपल यादव
  12. एटा से देवेश शाक्य
  13. बदायूं से शिवपाल यादव
  14. आंवला से नीरज मौर्य
  15. बरेली से प्रवीण सिंह ऐरन
  16. शाहजहांपुर (SC) से राजेश कश्यप
  17. लखीमपुर खीरी से उत्कर्ष वर्मा
  18. धौरहरा से आनन्द भदौरिया
  19. हरदोई से ऊषा वर्मा
  20. मिसरिख से मनोज कुमार राजवंशी
  21. उन्नाव से अनु टण्डन
  22. मोहनलालगंज से आरके चौधरी
  23. लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा
  24. सुल्तानपुर से भीम निषाद
  25. प्रतापगढ़ से डॉ. एसपी सिंह पटेल
  26. फर्रुखाबाद से नवल किशोर शाक्य
  27. इटावा जितेंद्र दोहरे
  28. अकबरपुर से राजाराम पाल
  29. जालौन जालौन से नारायण दास अहिरवार
  30. हमीरपुर से अजेंद्र राजपूत
  31. बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल
  32. फैजाबाद से अवधेश प्रसाद
  33. अम्बेडकर नगर से लालजी वर्मा
  34. बहराइच से रमेश गौतम
  35. गोंडा से श्रेया वर्मा
  36. बस्ती से रामप्रसाद चौधरी
  37. गोरखपुर से काजल निषाद
  38. लालगंज (SC) से दारोगा सरोज
  39. आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव
  40. गाजीपुर से अफजाल अंसारी
  41. चंदौली से वीरेंद्र सिंह

Created On :   20 March 2024 4:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story