लोकसभा: सपा सांसद अखिलेश यादव चुनाव सुधारों पर बहस में बोले चुनाव बैलेट पेपर से होने चाहिए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बहस में बोलते हुए समाजवादी पार्टी सांसद अखिलेश यादव ने कहा चुनाव बैलेट पेपर से होने चाहिए क्योंकि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के इस्तेमाल पर कई सवाल उठ रहे हैं।
यह भी पढ़े -अखिलेश यादव बोले, चुनाव सुधार की शुरुआत आयोग से होनी चाहिए; एसआईआर को छिपा हुआ एनआरसी बताया
लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बहस में बोलते हुए समाजवादी पार्टी सांसद अखिलेश यादव ने कहा अभी तक राज्य में चल रही SIR प्रक्रिया के दौरान 10 BLOs की जान जा चुकी है। हम मांग करते हैं कि मृतक BLOs के परिवारों को 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि और मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि रामपुर उपचुनाव में मतदान के दिन,हमलोगों ने देखा पुलिस और प्रशासन इस बात पर लगा हुआ था कि कोई वोटर्स घर से नहीं निकले। पहली बार बीजेपी वहां से चुनाव जीती थी।
यह भी पढ़े -'उत्तर प्रदेश से बाहर किए जाएंगे घुसपैठिए', उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव को भी दिया जवाब
सपा सांसद ने दावा किया कि चुनाव होने से पहले चुनाव आयोग ने हजारों वोट हटा दिए और चुनाव आयोग की जरूरत के हिसाब से एफिडेविट जमा करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं रहा। उन्होंने कहा चुनाव से पहले डायरेक्ट कैश ट्रांसफर करने की परंपरा बंद होना चाहिए। संविधान और कानून में एसआईआर कराने का चुनाव आयोग को कोई प्रावधान नहीं है, SIR को बंद कराया जाना चाहिए। चुनाव आयोग के सदस्यों को नियुक्त करने वाली कमेटी में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और सीजेआई को शामिल किया जाना चाहिए।
Created On :   9 Dec 2025 3:43 PM IST












