अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: दस भारतीय शक्तिशाली महिला राजनेता

दस भारतीय शक्तिशाली महिला राजनेता
8मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में महिलाओं का दबदबा लगातार बढ़ रहा है। पुराने समय से ही परिवार से लेकर भारतीय परंपराओं और पॉलिटिक्स में नारियों का दखल रहा है। महिलाओं की राजनीतिक भूमिका की बात की जाए तो हर राजनीतिक दल में महिलाओं की भूमिकाओं का विस्तार हो रहा है। वर्तमान दौर में भी भारतीय राजनीति में महिलाएं अग्रणी हैं। बीते साल ही भारत सरकार राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को और अधिक बढ़ाने और सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा और लोकसभा चुनाव में नारी शक्ति अधिनियम लेकर आई है। इससे भारतीय सियासत में महिलाओं की ओर अधिक भूमिका बढ़ेगी। 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है, आज हम आपको राजनीति से जुड़ी ऐसी ही महिलाओं के बारे में बताएंगे, जिन्होंने राजनीति में विशेष मुकाम हासिल किया है।

भारतीय राजनीति की पॉवरफुल महिलाएं

द्रौपदी मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू भारत की 15 वीं और वर्तमान राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की सदस्य भी रह चुकी है । वह भारत के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने वाली अनुसूचित जनजातीय समुदाय से आने वाली पहली महिला हैं।

सोनिया गांधी

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को भारतीय राजनीति की सबसे ताकवर शख्सियतों में गिना जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद सोनिया ने अपने बच्चों की खातिर राजनीति से दूरी बना ली थी, लेकिन 1996 में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी की डूबती नैया को पार लगाने के लिए सोनिया ने कांग्रेस की कमान संभाली। और कांग्रेस को फिर से सत्ता में वापसी कराई। 2004 और 2009 के लोकसभा चुनावों में सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

मायावती

अगर बात राजनीति की है तो मायावती के बिना ये लिस्ट अधूरी ही रहेगी। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती उत्तरप्रदेश जैसे बड़े राज्य की चार बार मुख्यमंत्री रही चुकी हैं ।मायावती का राजनीति करने का अपना एक अलग अंदाज है। कांशीराम के बाद मायावती ने ही बसपा को संभाला है। लोग उन्हें बहनजी के नाम से सम्बोधित करते हैं

प्रतिभा पाटिल

प्रतिभा देवी सिंह पाटिल भारत की पूर्व राष्ट्रपति हैं। प्रतिभा पाटिल जुलाई 2007 में भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं। भारत के राष्ट्रपति के रूप में अपने चुनाव से पहले, पाटिल 8 नवंबर 2004 से 21 जून 2007 तक राजस्थान की राज्यपाल रहीं।

मीरा कुमार

कांग्रेस पार्टी की मीरा कुमार ने भारतीय संसद में लोकसभा की पहली महिला अध्‍यक्ष बनकर एक नई इबारत लिखी । मीरा कुमार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से हैं। इन्होंने पंद्रहवीं लोकसभा में बिहार के सासाराम लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। वह लोकसभा की पहली महिला अध्यक्ष (स्पीकर) के रूप में 3 जून 2009 को निर्विरोध चुनी गयी।

राबड़ी देवी

राबड़ी देवी राष्ट्रीय जनता दल से 1997 में बिहार की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। मुख्यमंत्री के तौर पर उनका पहला कार्यकाल दो साल का रहा जो कि 12 फरवरी 1999 को खत्म हुआ था। दूसरी बार उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। राबड़ी देवी की गिनती निड़र नेताओं में होती है। वो बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद की पत्नी है।

सुमित्रा महाजन

सुमित्रा महाजन देश की ताकतवर महिलाओं में से एक हैं। वो लोकसभा स्पीकर पर आसीन होने वाली भारत की दूसरी महिला हैं। सुमित्रा महाजन भारतीय राजनेत्री एवं भारत के सोलहवीं लोकसभा की अध्यक्ष थीं। वे इस पद पर आसीन होने वाली भारत की दूसरी महिला हैं। वे भारत के इन्दौर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की सोलहवीं लोक सभा में सांसद रही।

ममता बनर्जी

ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री है,उनकी गिनती देश की बड़ी राजनेताओं में होती है। ममता एनडीए की सरकार में रेल मंत्री भी रह चुकी हैं। ममता बन्द्योपाध्याय भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री एवं राजनैतिक दल तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख हैं। लोग उन्हें दीदी के नाम से सम्बोधित करते हैं। ममता बनर्जी एक भारतीय राजनीतिज्ञ और 2011 से भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं। वह पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद संभालने वाली पहली महिला हैं । उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अलग होने के बाद 1998 में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस टीएमसी की स्थापना की और इसकी पहली अध्यक्ष बनीं।

वसुंधरा राजे

वसुंधरा राजे राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं। वे राजस्थान बीजेपी की उपाध्यक्ष रह चुकी है। उनकी मेहनत और कार्यशैली को देखते हुए 1998- 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी मंत्रीमंडल में राजे को विदेश राज्यमंत्री बनाया गया।

महबूबा मुफ्ती

भारत की सियासत के जाने-माने चेहरों में से एक नाम महबूबा मुफ्ती का है। महबूबा जम्‍मू कश्‍मीर की पीपुल्‍स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्‍यक्ष हैं। महबूबा मुफ़्ती, एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा जम्मू और कश्मीर की तेरहवीं और एक महिला के रूप में राज्य की प्रथम मुख्यमन्त्री रही। महबूबा मुफ्ती से पूर्व वर्ष 1980 में सैयदा अनवरा तैमूर किसी भारतीय राज्य की पहली मुस्लिम मुख्यमन्त्री बनी थीं। इस प्रकार वे देश के किसी राज्य की दूसरी मुस्लिम सीएम रही ।

Created On :   6 March 2024 3:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story