महिलाओं से प्रेरित है ये पांच वेब सीरीज, यहां देखिए लिस्ट

These five web series are inspired by women, see the list here
महिलाओं से प्रेरित है ये पांच वेब सीरीज, यहां देखिए लिस्ट
इंटरनेशनल वूमेन डे-2022 महिलाओं से प्रेरित है ये पांच वेब सीरीज, यहां देखिए लिस्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज सारी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। ये एक ऐसा दिन है जब दुनियाभर में महिलाओं को मिले अधिकारों का सम्मान किया जाता है। एक लंबे समय तक अपने हक के लिए लड़ने के बाद अब महिलाओं को उनके अनुसार जीवन जीने का हक़ मिला है। इस दुनिया में हमें जिस चीज़ की सबसे ज्यादा जरूरत है, वह है हर जगह महिलाओं का बेहतर स्थान, चाहे वह राजनीति में हो, मीडिया में, या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में।

वो दिन गए जब मेनस्ट्रीम फिल्म और टीवी शोज में महिलाओं के किरदार सिर्फ ग्लैमर के लिए होते थे। आज लगभग सभी ओटीटी प्लैटफार्म्स पर तमाम महिला केंद्रित शोज़ देखने को मिल जाते हैं। आज कई ऐसी फिल्में और वेब सीरीज हैं जहाँ महिलाएं स्ट्रांग कैरैक्टर में नज़र आती हैं। ऐसी बहुत सी फिल्में और सिरीज़ हैं जो बिना किसी मेल लीड के ज़बरद्त हिट हुईं हैं। इस इंटरनैशनल विमेंस डे हम आपके लिए लायें हैं पांच ऐसी दमदार वेब सिरीज़ जो महिलाओं के जज्बे को दिखाती हैं।

1."बॉम्बे बेगम्स"

नेटफ्लिक्स पर रलीज हुआ शो बॉम्बे बेगम्स अलग पीढ़ियों की पाँच ऐसी महिलाओं की कहानी पर आधारित है जो अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए जीवन में कई परेशानियों और कमज़ोरियों का सामना कर रहीं हैं। इस सिरीज की निर्देशिका अलंकृता श्रीवास्तवा हैं। इस सिरीज में मेनोपॉज, #metoo,युवावस्था, बाईसेक्शुअलिटी, जैसे सेंसिटिव टॉपिक्स को बखूबी दिखाया गया है।

2."डेल्ही क्राइम"

ये एक नेटफ्लिक्स ओरिजनल ड्रामा है जिसे रिची मेहता ने लिखा है। ये सिरीज 2012 में घटित निर्भया कांड पर बेस्ड है। इसमें शिफाली शाह ने डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी का किरदार निभाया है। ये सिरीज केस इनवेस्टिगेशन के दौरान आये उतार चढ़ाव के बारे में बताता है। कैसै एक महिला ऑफिसर क्राइम्स साल्व करती है और साथ ही अपनी टीनएजर बेटी को संभालती है, इसकी कहानी बेहद दिल्चस्प है। 

3."फेम गेम"

फेम गेम हाल ही में रिलीज हुई एक वेब सिरीज है। नेटफ्लिक्स के इस शो में माधुरी दिक्षित ने अनामिका आनंद नाम का एक काल्पनिक किरदार निभाया है। ये कैरेक्टर एक माँ, एक पत्नी, एक बेटी, एक प्रेमिका, और अक जानी मानी बॉलीवुड स्टार की कहानी को दिखाता है। अनामिका आनंद एक इंडिपेंडेंट, मजबूत, कोमल मिज़ाज की फीमेल कैरेक्टर है, जो अचानक से लापता हो जाती है। इस सिरीज से आप एक बहुआयामी महिला के जीवन के उतार चढ़ाव के बारे में जान सकते हैं।

4."आर्या"

सुशमिता सेन स्टार्रर इस शो ने हमें आर्या के रूप में एक बेहद स्ट्रांग फीमेल कैरेक्टर दिया है। इस सिरीज में ये दिखाया गया है कि कैसे एक बिजनेसवुमन, माफिया गैंग की मुखिया बनती हैं। इंडस्ट्री में इतने पॉवरफुल फीमेल कैरेक्टर बहुत कम देखने को मिलते हैं, तो ये शो काफी अनोखा है। इस वेबसीरीज में सुशमिता सेन ने ज़बरदस्त काम किया है और शो ने बहुत सुर्खियाँ बटोरीं थीं। शो में आप महिला के हौसले को देख सकते हैं, कैसे वो अपने पति के ना रहने पर दुश्मनों से मुकाबला करती है और अपने परिवार की देखरेख भी करती है। 

5."मसाबा मसाबा"

इस वेब सिरीज के बारे में तो आपने सुना ही होगा। इस शो में फेमस एक्ट्रेस नीना गुप्ता और उनकी बेटी मसाबा गुप्ता की असल जिंदगी के खट्टे मीठे पलों को दिखाया गया है। ये वेब सिरीज इन माँ बेटी की जोड़ी की जिंदगी की प्रमुख घटनाओं से प्रेरित है। नीना गुप्ता और मसाबा गुप्ता के फैशन, रिलेशनशिप्स, और सोशल लाइफ के सफर को बड़ी ही खूबसूरती से दिखाया गया है। ये वेब सिरीज महिलाओं को इंस्पायर करती है।   

Created On :   8 March 2022 11:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story