सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: मलाइका अरोड़ा की लाइफ में हुई नए प्यार की एंट्री! कॉन्सर्ट में मिस्ट्री मैन के साथ स्पॉट हुईं एक्ट्रेस, वीडियो हो रहा वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ाअपने काम से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। एक बार फिर वे अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल एक्ट्रेस हाल ही में एन्क्रिक इग्लेसियस के म्यूजिक कॉन्सर्ट में पहुंची थी जहां से उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं। जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस को नया प्यार मिल गया है और लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर ये मिस्ट्री मैंन कौन हैं।
मिस्ट्री मैन संग स्पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा का ये वीडियो शनिवार रात मुंबई के MMRDA ग्राउंड्स का है। जहां पर ग्रैमी अवॉर्ड विनर सिंगर एन्क्रिक इग्लेसियस का कॉन्सर्ट हुआ था। इसमें कई बड़े सितारे पहुंचे थे। मलाइका कॉन्सर्ट में फिटेड टैंक टॉप और ब्राउन ट्राउजर्स में नजर आई थी। एक्ट्रेस ने अपना लुक गोल्डन बैंगल्स, डेलिकेट गोल्ड चेन और मिनिमल मेकअप के साथ कंपलीट किया था। हालांकि सोशल मीडिया पर अब एक्ट्रेस के लुक से ज्यादा चर्चे उनके साथ नजर आ रहे मिस्ट्री मैन के हो रहे हैं।
यह भी पढ़े -'सतीश को संगीत और पुराने गाने बहुत पसंद थे', दीप्ति नवल ने सुनाए अभिनेता से जुड़े किस्से
कौन हैं मलाइका का मिस्ट्री मैन?
मलाइका अरोड़ा के साथ नजर आ रहे इस मिस्ट्री मैन का नाम हर्ष मेहता है जो 33 साल के हैं और मुंबई में ही रहते हैं। वो बेल्जियम के एक हीरा परिवार से ताल्लुक रखते हैं। लेकिन अब दोनों के अफेयर की खबरें चर्चा में आ गई है। बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से शादी की थी। दोनों के एक बेटा हुआ। लेकिन अब ये कपल तलाक लेकर अलग हो चुका है। वहीं अरबाज के बाद मलाइका का दिल एक्टर अर्जुन कपूर पर आया। दोनों करीब पांच साल तक रिलेशनशिप में भी रहे।
Created On :   2 Nov 2025 6:07 PM IST











