UP News: चुनावों को लेकर अखिलेश यादव ने दी तीखी प्रतिक्रिया, बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा- 'चुनाव आयोग बीजेपी का सहयोगी...'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग पर भी तीखा हमला किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी जमीन पर जाकर चुनाव आयोग के साथ मिलकर चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी कर रही है और चुनाव आयोग भी बीजेपी का समर्थन कर रहा है। अखिलेश यादव का कहना है कि चुनाव आयोग अब निष्पक्ष संस्थान नहीं रहा है। वे 'बीजेपी का आयोग' बन गया है और लोकतंत्र के खिलाफ काम कर रहा है।
यह भी पढ़े -दर्दनाक सड़क हादसा, तीन मासूम समेत चार की गई जान, गंभीर रूप से सभी घायलों अस्पताल में चल रहा इलाज
क्या बोले अखिलेश यादव?
अखिलेश यादव ने बिहार चुनाव का जिक्र करते हुए प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि एसआईार की भूमिका बहुत ही ज्यादा संदिग्ध रही है। उन्होंने नंदलाल नाम के व्यक्ति का उदाहरण देते हुए आरोप भी लगाया है कि उसके नाम से भरे गए फार्म-7 में फर्जी तरह से अंगूठा और साइन कराए गए हैं। अखिलेश यादव ने ये भी कहा है कि फॉर्म-7 की पूरी प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगनी चाहिए क्योंकि इसकी मदद से बड़े पैमाने पर फर्जी साइन करके लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है। उनका ये भी कहना है कि नंदलाल ने लोकतंत्र बचाने का काम किया है। इसलिए समाजवादी पार्टी की तरफ से उसको एक लाख रुपए की मदद दी गई है।
यह भी पढ़े -मलेशिया और इंडोनेशिया में री-रिलीज होगी 'ताजमहल इटरनल लव स्टोरी', पूजा बत्रा ने जाहिर की खुशी
कैदियों के भगाए जाने पर भी अखिलेश ने साधा निशाना
अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि जिस सरकार ने जनता को निराश किया है, उससे आखिरी बजट से भी किसी को कोई उम्मीद नहीं है। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि यूपी में जेल से कैदी भगाए जा रहे हैं, कुछ को नेपाल भेजने और वहां से विदेश भेजने की बातें भी देखने को मिल रही हैं। उन्होंने महंगाई का भी मुद्दा उठाते हुए कहा है कि सोना इतना महंगा हो गया है कि आम आदमी खरीद ही नहीं पा रहा है।
Created On :   8 Feb 2026 3:35 PM IST












