West Bengal Politics: ‘टैगोर-नेता जी की धरती को डर और ताकत से नहीं...’, BJP के बुलडोजर एक्शन पर ममता बनर्जी का तीखा हमला

‘टैगोर-नेता जी की धरती को डर और ताकत से नहीं...’, BJP के बुलडोजर एक्शन पर ममता बनर्जी का तीखा हमला
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की सरकार अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन चला रही है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की सरकार अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन चला रही है। इस क्रम में रविवार को हावड़ा रेलवे स्टेशन के बाहर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर गंगा घाट और बस स्टैंड के पास बनी अवैध दुकानों को तोड़ा गया। बीजेपी सरकार के इस एक्शन को लेकर तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी) चीफ ममता बनर्जी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल बुलडोजर की राजनीति में विश्वास नहीं करता है।

बीजेपी के बुलडोजर एक्शन पर ममता बनर्जी का हमला

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ने रविवार रात को सोशल मीडिया एक्स पर बीजेपी सरकार के बुलडोजर एक्शन को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने कहा, 'घरों से लेकर फुटपाथी दुकानों तक, गरीब लोग राजनीतिक अहंकार की कीमत चुका रहे हैं। पश्चिम बंगाल बुलडोजर राजनीति में विश्वास नहीं करता है। रविंद्रनाथ टैगोर और सुभाष चंद्र बोस की धरती को डर, ताकत और आम नागरिकों के घरों पर बुलडोजर चलाकर नहीं चलाया जा सकता है।'

यह भी पढ़े -भागीरथ ने कानूनी प्रक्रिया और न्यायपालिका का सम्मान करते हुए सरेंडर किया भाजपा नेता कृष्णकांत पोथिरेड्डी

बंगाल के संघर्षत परिवार के लोगों की गरिमा पर हमला - ममता बनर्जी

उन्होंने कहा, 'आज जो हम देख रहे हैं, वो दिहाड़ी मजदूरों, रेहड़ी-पटरी वालों, छोटे दुकानदारों और बंगाल के उन सभी संघर्षरत परिवार के लोगों की गरिमा पर हमला है, जिन्होंने ईंट-ईंट जोड़कर अपना आशियाना बनाया है। हावड़ा स्टेशन के आसपास चलाया गया व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान, तिलजला और पार्क सर्कस की सड़कों पर दिख रहा गुस्सा और अशांति के साथ अचानक आश्रय और रोजगार खो चुके लोगों की बढ़ती बेबसी यह दिखाती है कि सरकार इंसानियत से ज्यादा दिखावे में व्यस्त है।'

Created On :   18 May 2026 1:50 AM IST

Tags

Next Story