Lalan Singh: तेजस्वी बोले JDU नीतीश कुमार के नियंत्रण में नहीं, सभी फैसले बीजेपी कर रही, ललन सिंह ने दिया करारा जवाब

डिजिटल डेस्क, पटना। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन सिंह) रविवार (17 मई) को बिहार के लखीसराय जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के सीएम सम्राट चौधरी को लेकर बड़ा बयान दिया है। ललन सिंह ने कहा खुद नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को अपना उत्तराधिकारी बनाया है। सम्राट ने तय किया कि वे नीतीश कुमार के दिखाए रास्ते पर बिहार का विकास करेंगे। आपको बता दें, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि जेडीयू अब नीतीश कुमार के नियंत्रण में नहीं है और इसके उत्तराधिकारी का फैसला जेडीयू नहीं, बल्कि बीजेपी कर रही है।
क्या कहा ललन सिंह ने?
ललन सिंह ने कहा, "नीतीश कुमार जी ने जब पद छोड़ने का फैसला किया था तो अपना उत्तराधिकारी भी उन्होंने ही तय किया. सम्राट चौधरी मेरा उत्तराधिकारी होगा और सम्राट चौधरी के हाथ कुर्सी दे दिया। ललन सिंह ने आगे कहा सम्राट चौधरी ने भी तय किया है कि नीतीश कुमार ने जो रास्ता बनाया उसी रास्ते पर चलकर विकसित बिहार बनाएंगे।" अब ललन सिंह के बयान को राजनीतिक एक्सपर्ट जेडीयू और बीजेपी के शीर्ष स्तर पर तय की गई बड़ी रणनीतिक हिस्सा मान रहे हैं।
RJD ने क्या कहा?
उनके इस बयान के बाद RJD ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, JDU ने नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी का फैसला कर दिया। JDU के सर्वोच्च नेता का उत्तराधिकारी जेडीयू से नहीं BJP से होगा। JDU कार्यकर्ता बेकार ही नीतीश कुमार जी के बेटे को नेता बनाने के लिए बेवजह का शोर मचा रहे थे। भूंजा पार्टी गैंग ने केस से बचने के लिए JDU का BJP में विलय का पहले ही फैसला कर रखा है!"
नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद बिहार का नया सीएम सम्राट चौधरी को बनाया गया। विपक्ष इसे बीजेपी का एकतरफा निर्णय बता रही है और जेडीयू की भूमिका अब पहले जैसी नहीं रह गई है।
Created On :   17 May 2026 2:17 PM IST












