सपा सांसद की सफाई: पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले नेता की प्रतिक्रिया, विवाद बढ़ने के बाद क्या बोले?

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की सफाई सामने आई है। उनका वीडियो वायरल होने के बाद पहली बार वो खुद मीडिया के सामने आए और उन आरोपों को खारिज कर दिया है, जो उनके ऊपर लगे हैं। सपा सांसद ने दावा करते हुए कहा कि उनका पीएम मोदी को लेकर वीडियो वायरल हो रहा है, वह पूरी तरह से फर्जी है और एआई तकनीक का उपयोग करके वह वीडियो बनाया गया है। जिसमें शब्दों के साथ छेड़छाड़ किया गया है और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़े -PM मोदी की अपील...आजम खान की सजा...नीट परीक्षा 2026 पेपर लीक, यूपी डिप्टी सीएम ने इन मुद्दों पर दिया रिएक्शन
BJP पर साधा निशाना
अजेंद्र सिंह लोधी ने बुंदेली कहावत 'लवार बड़ा या दौंदा' का जिक्र करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने आगे कहा, "मैंने देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ किसी भी आपत्तिजनक या अमर्यादित शब्द का इस्तेमाल नहीं किया।" इन दौरान उन्होंने खुद को इंटरनेट और मोबाइल तकनीक से दूर बताया है।
शब्दों के साथ छेड़छाड़
सपा सांसद आगे कहते हैं, "उन्हें बाद में पता चला कि एआई जैसी तकनीक से शब्दों को काटा जा सकता है और यहाँ तक कि नर से नारी और नारी से नर बनाया जा सकता है।" उन्होंने आगे आरोप लगाया है कि किसी शरारती तत्व ने उनकी फोटो को लेकर एक जल्लाद के शरीर को लगा दिया और वायरल कर दी। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह इस प्रकार के भ्रामक एआई फंक्शन पर तुरंत रोक लगाए।
यह भी पढ़े -पॉक्सो केस को लेकर के. कविता का पीएम मोदी को पत्र, केंद्रीय मंत्री बंडी संजय को हटाने की मांग
विवाद की बताई असली वजह
अजेंद्र सिंह ने विवाद की असली वजह बताते हुए कहा, "वे कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने गए थे। वहां उन्होंने केवल इतना कहा था कि जनता को डीजल, पेट्रोल, तेल और सोने का कम इस्तेमाल करने की सलाह देने वाले प्रधानमंत्री को खुद भी यह नियम लागू करना चाहिए, जो विदेशों की यात्राएं करते हैं और ढाई लाख का मशरूम खाते हैं। उन्होंने हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसे एआई से बदल दिया गया। यह सरकार अपनी झूठ को सही साबित करने के लिए विपक्ष को सदन से लेकर क्षेत्र तक घेर रही है।"
Created On :  
