Deputy CM Keshav Prasad Maurya: PM मोदी की अपील...आजम खान की सजा...नीट परीक्षा 2026 पेपर लीक, यूपी डिप्टी सीएम ने इन मुद्दों पर दिया रिएक्शन

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के सीनियर लीडर मोहम्मद आजम खान को दो साल की सजा सुनाई गई है। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इस बीच यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की टिप्पणी सामने आई है। इस मामले में उनका कहना है कि यह अदालत का निर्णय है। अगर कोई अपराध करता है तो उसकी सुनवाई न्यायालय करती है और सबूतों के आधार पर फैसला सुनाया जाता है।
PM मोदी की अपील पर क्या कहा?
यूपी डिप्टी सीएम ने बताया, "जो जस करै सो तस फल चाखा है।" इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र की अपील का जिक्र करते हुए कहा कि योगी सरकार ने इस पर अमल किया है और मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों ने अपने वाहनों की संख्या में कटौती कर दी है। इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ता तेल बचाने की मुहिम में लगे हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश का हर नागरिक सजग है और सबकी चिंता यही बनी हुई है कि कैसे विदेशी मुद्रा को बचाने का काम किया जाए।
अखिलेश यादव के बयान पर दी प्रतिक्रिया
केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने भाजपा को सबसे बड़ा संकट बताया था। उनके इस बयान पर केशव ने कहा कि वह एसी कमरे में बैठकर ट्वीट करते हैं और मीडिया के साथी इसे चला देते हैं।
यह भी पढ़े -PM मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर BJP ने किया करारा जवाब, सपा सांसद ने उन्हें बताया देश विरोधी
पूजा पाल के मामले में क्या कहा?
सपा छोड़ने वाली विधायक पूजा पाल को मंत्रिमंडल विस्तार में जगह नहीं मिली थी। विस्तार से पहले चर्चा हो रही थी कि उन्हें कोई विभाग मिल सकता है। इस पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसा था। इस मामले में डिप्टी सीएम ने कहा कि वह एक वरिष्ठ नेता है और तीन बार की विधायक चुनाकर आई है। उनके प्रति बहुत सम्मान है और उनका भविष्य बहुत उज्जवल है।
नीट परीक्षा 2026 पेपर लीक मामले पर दी प्रतिक्रिया
नीट परीक्षा 2026 के पेपर लीक होने पर छात्रों ने सुसाइड कर लिया था, जिसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सिस्टम की हत्या बताया है। इस पर केशव प्रसाद मौर्य कहते हैं कि इस तरह के एग्जाम के पेपर लीक होना, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरह की घटनाओं से छात्रों को बहुत दुख झेलना पड़ता है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आने वाले समय में सरकार कुछ बड़े कदम उठा रही है। पेपर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने की प्रक्रिया खत्म होगी और इसे ऑनलाइन किया जाएगा, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
Created On :  
