रेसिपी: करवाचौथ पर व्रत खोलने के बाद कुछ खास खाने का है मन, तो राजमा की इस रेसिपी को जरूर अपनाएं, खाकर आ जाएगा मजा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। करवाचौथ का खास त्योहार आने वाला है। इस दिन अधिकांश विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और अच्छे फ्यूचर के लिए व्रत रखती हैं। साथ ही पूरे विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना करती हैं। इस दिन व्रत रखने के बाद कुछ अच्छा खाने का मन होता है। साथ ही कई अच्छे-अच्छे पकवान बनते हैं। अगर आप भी व्रत के बाद कुछ अच्छा खाने का मन रखती हैं तो आज हम आपके लिए राजमा बनाने की एक बहुत ही आसान और शानदार रेसिपी लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप घर पर ही बहुत अच्छे से राजमा बना पाएंगी। अगर आप ऐसा राजमा बना देंगी तो आपके साथ-साथ घर पर सभी का मूड शानदार हो जाएगा। तो चलिए राजमा बनाने की सामग्री और रेसिपी के बारे में जानते हैं।

राजमा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

राजमा - 1 कप (200 ग्राम)

पानी - 2 कप

नमक - 1 छोटा चम्मच

बेकिंग सोडा - 1/4 छोटा चम्मच

तेल - 2 - 3 बड़े चम्मच

जीरा - 1/2 छोटा चम्मच

हींग 1 चुटकी

हल्दी - 1/2 छोटा चम्मच

धनिया पाउडर - 2 छोटे चम्मच

मेथी - 1 बड़ा चम्मच

टमाटर - 3 नग

अदरक - 1 इंच

हरी मिर्च - 3 नग

लाल मिर्च पाउडर - 1.5 छोटा चम्मच

नमक - 1/2 छोटा चम्मच

मैगी मसाला-ए-मैजिक - 1 पाउच

वीडियो क्रेडिट- NishaMadhulika

Created On :  

Tags

Next Story