रमजान स्पेशल रेसिपी: इस आसान रेसिपी से रमजान में इफ्तार के लिए घर पर बनाएं क्रीमी चिकन स्प्रिंग रोल

  • रमजान में इफ्तार के लिए स्पेशल डिश
  • घर पर बनाएं क्रीमी चिकन स्प्रिंग रोल
  • यहां जानिए इसकी आसान रेसिपी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। रमजान का महीना मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए बेहद ही खास महत्व रखता है। इस दौरान मुस्लिम धर्म के लोग पूरे महीने भर हर दिन रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं। इस साल रमजान की शुरुआत 12 मार्च से हुई है। आज इस पावन महीने का सातवां दिन है। मुस्लिम धर्म के सभी लोग इस महीने में पूरे दिन भूखे रहते हैं। वह केवल सुबह सूर्योदय से पहले और शाम को सूर्यास्त के बाद खाते हैं। अगर आप भी रमजान में रोजा रखते हैं तो हम आपके खाने के लिए एक स्पेशल डिश लेकर आए हैं। इस डिश का नाम 'क्रीमी चिकन स्प्रिंग रोल' है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी-

सामग्री

तेल

लहसुन

प्याज

गाजर

शिमला मिर्च

चिकन

पत्तागोभी

नमक

लाल मिर्च

काली मिर्च पाउडर

सोया सॉस

चिली सॉस

मैदा

तेल

दूध

ब्रेड

अंडे

वीडियो क्रेडिट: Samina Food Story

Created On :   18 March 2024 1:49 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story