रेसिपी: बिना बिस्किट-क्रीम के घर पर बनाएं हाई प्रोटीन मैंगो चीजकेक, खाकर मीठे की क्रेविंग हो जाएगी दूर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों में ठंडी और मीठी चीजें खाने का मजा ही अलग होता है। खासकर जब घर में आम आए हों, तो दिल बार-बार कुछ टेस्टी बनाने का करता है। लेकिन बाहर मिलने वाली मिठाइयों और डेजर्ट में अक्सर ज्यादा क्रीम, चीनी और बिस्किट इस्तेमाल होते हैं, जो सेहत के लिए अच्छे नहीं माने जाते। ऐसे में अगर कम चीजों से घर पर ही कोई हेल्दी और स्वाद से भरपूर डिश बन जाए, तो उससे बेहतर क्या होगा। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं हाई प्रोटीन मैंगो चीजकेक की एक बेहद आसान रेसिपी। इसे बनाने के लिए ना बिस्किट चाहिए और ना ही ज्यादा मेहनत। आम का ताजा स्वाद, हल्की मिठास और क्रीमी टेक्सचर इसे इतना लाजवाब बना देता है कि हर कोई उंगलियां चाटता रह जाए। खास बात यह है कि यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी है।
यह भी पढ़े -गर्मी में समझ नहीं आ रहा है कि हर रोज क्या सब्जी बनाएं तो इस बेसन के गट्टे की रेसिपी पर डालें नजर, एक बार बना ली तो नहीं भूल पाएंगे स्वाद
मैंगो चीजकेक बनाने के लिए खास सामग्री
रोल्ड/इंस्टेंट ओट्स- 1/4 कप
बादाम- 3-4 बड़े चम्मच
मुलायम खजूर- 4-5
नमक- एक चुटकी
पिघला हुआ मक्खन- 1 छोटा चम्मच
कटा हुआ आम फ्रोजन या ताज़ा- 1 कप
पनीर- 3/4- 1 कप
हंग कर्ड/ ग्रीक योगर्ट 1/2 - 3/4 कप
शहद- 2-3 बड़े चम्मच या अपनी पसंद का मीठा
केसर- 15-20 रेशे
इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
दूध- 1 छोटा चम्मच (ऑप्शनल)
आम- 1/2 कप
यह भी पढ़े -नाश्ते में नहीं समझ आ रहा कि क्या बनाएं, बिल्कुल मत हों परेशान, इस वेज रैप की खास और आसान रेसिपी करें ट्राई, सब हो जाएंगे खुश
वीडियो क्रेडिट- Homemade Happiness With Manisha
Created On :   29 May 2026 5:31 PM IST












