रेसिपी: प्रोटीन रिच नाश्ता कनरे का है मन, तो घर पर बनाएं ये खास सूजी के फरे, एक बार बना लिया तो बार-बार खाने का करेगा मन

नाश्ते में अगर आप कुछ हेल्दी और टेस्टी खाने की सोच रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि क्या बनाएं तो बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए फरे की खास रेसिपी लेकर आए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुबह का नाश्ता ऐसा होना चाहिए जो पेट भी भर दे और स्वाद में भी शानदार लगे। लेकिन अक्सर रोज-रोज एक जैसा नाश्ता खाकर मन ऊब जाता है और समझ नहीं आता कि क्या नया बनाया जाए। अगर आप भी कुछ हेल्दी, स्वादिष्ट और घर की आसान सामग्री से बनने वाली डिश की तलाश में हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बिल्कुल सही है। आज हम आपको फरे बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। यह एक पारंपरिक और हेल्दी डिश है, जिसे बड़े ही कम तेल में तैयार किया जाता है। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चे और बड़े सभी इसे पसंद करते हैं। तो आइए बिना देर किए जानते हैं स्वाद और सेहत से भरपूर फरे की खास रेसिपी।

फरा बनाने के लिए आसान और खास सामग्री

आटे के लिए-

सूजी – 1 कप

नमक – ½ tsp

पानी – जरूरत के हिसाब से

स्टफिंग के लिए-

चना दाल – ½ कप (2–3 घंटे भीगी हुई)

हरी मिर्च – 2

अदरक – 1 इंच

लहसुन की कलियाँ – 4–5

जीरा – ½ tsp

काली मिर्च – कुछ

नमक – स्वादानुसार

हल्दी पाउडर – ¼ tsp

पीसने के लिए थोड़ा पानी

तड़के के लिए-

तेल – 1 tbsp

सरसों के दाने – ½ tsp

करी पत्ते – कुछ

हरी मिर्च – 2, कटी हुई

ताज़ा हरा धनिया – कटा हुआ

वीडियो क्रेडिट- Sumi's Cooking Corner

Created On :   3 Jun 2026 7:34 PM IST

Tags

Next Story