रेसिपी: परिवार के लिए झटपड़ बनाएं बाजार जैसी स्वादिष्ट मैंगो लस्सी, ये एक सीक्रेट इंग्रीडिएंट का जरूर करें इस्तेमाल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों में परिवार की डिमांड होती है कि उन्हें हर दिन कुछ न कुछ ठंडा और टेस्टी खाने या पीने को मिले। ऐसे में समझ ही नहीं आता कि रोज-रोज क्या डिफ्रेंट बनाया जाए। इसलिए आज हम आपके लिए एक बेहद स्वादिष्ट ड्रिंक लेकर आए हैं जिसे पी कर आनंद ही आ जाता है। इसका नाम है मैंगो लस्सी। मैंगो लस्सी पसंद तो सबको आती है लेकिन घरों में बहुत कम बनती है। हम अक्सर मैंगो शेक या फिर लस्सी अलग-अलग बना लेते हैं लेकिन साथ में कभी-कभी ही पीते हैं। इसे सिर्फ भारत के लोग ही नहीं बल्कि विदेशी लोग भी बड़े मजे से पीते हैं। तो चलिए जानते हैं मैंगो लस्सी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ती है?
मैंगो लस्सी बनाने के लिए सामग्री
(Mango) आम - 3 पीस
(Saffron Strands) केसर के रेशे
(Water) पानी
(Curd) दही- 500 ग्राम
(Sugar) चीनी- 6 चम्मच
(Cardamom Powder) इलायची पाउडर
क्रेडिट- CookwithParul
Created On :   24 April 2025 2:18 PM IST












