रेसिपी: ईद के खास मौके पर बनाएं कुछ हटकर, यहां देखें मुगलई चिकन हांडी बनाने की खास रेसिपी, खाकर सभी को आ जाएगा मजा

ईद के मौके पर कुछ खास बनाने का मन है तो घर पर मुगलई चिकन हांडी बनाने की खास रेसिपी को जरूर ट्राई करें।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईद का मौका हो और घर में मेहमान आएं, तो खाने की खुशबू ही माहौल को खास बना देती है। ऐसे में अगर आप कुछ लजीज और दिल को खुश कर देने वाला बनाना चाहते हैं, तो मुघलई चिकन हांडी एक बेहतरीन चुनाव है। इसका गाढ़ा मसाला, हल्की क्रीमी ग्रेवी और खुशबूदार मसालों का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है और इसके लिए बहुत ज्यादा मुश्किल चीजों की जरूरत भी नहीं होती। रोजमर्रा के मसालों से तैयार होने वाली यह डिश आपके खाने को एक शाही अंदाज़ दे देती है। जब इसे गर्म-गर्म रोटी या चावल के साथ परोसा जाता है, तो मेहमान भी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते। इस ईद, अपने खाने में थोड़ा खास स्वाद जोड़ें और मुगलई चिकन हांडी से सबका दिल जीत लें।

मुघलई चिकन हांडी बनाने के लिए खास सामग्री

बोनलेस चिकन थाई, 1” पीस- 450-500 gms

मैरिनेशन के लिए-

नमक- 1 tsp

कुटी हुई काली मिर्च- 3/4 tsp

मसाला पाउडर-

हल्दी पाउडर- 1/2 tsp

लाल मिर्च पाउडर- 1.5 tsp

धनिया पाउडर- 2 tsp

जीरा पाउडर- 1/2 tsp

गरम मसाला पाउडर- 3/4 tsp

कसूरी मेथी (सूखी मेथी के पत्ते) - 2 tsp

दूसरी सामग्री-

कद्दूकस किया हुआ प्याज- 100 gms (2 छोटे)

अदरक लहसुन का पेस्ट- 2 tsp

रेडीमेड टमाटर प्यूरी या पेस्ट- 4 tbsp

फेंटा हुआ दही- 3 tbsp

काजू का पेस्ट- 12 काजू

हरी मिर्च, कटी हुई- 3

रिफाइंड तेल- 3 tbsp

धनिया पत्ता, कटा हुआ- 2 tbsp

वीडियो क्रेडिट- Spice Eats

Created On :   20 March 2026 2:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story