महाशिवरात्रि स्पेशल रेसिपी: भगवान शिव को अर्पित करने के लिए घर पर तैयार करें भोग, यहां जानिए मोहनथाल की पूरी रेसिपी

  • महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के लिए बनाएं भोग
  • अपने हाथों से बनाएं भोलेनाथ के लिए मोहनथाल
  • यहां जानिए पूरी रेसिपी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस महीने 8 मार्च को देश भर में महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। इस साल महाशिवरात्रि के मौके पर आप घर पर भगवान शिव के लिए भोग तैयार करें। आप मोहनथाल बनाकर भोग लगा सकते हैं। इसे बनाना तो आसान है लेकिन स्वाद में यह बेहद लाजवाब होता है। हालांकि, मोहनथाल बनाते वक्त आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। बेसन भूनते वक्त आंच धीमी रखें। रेसिपी में फ्रेश मलाई का ही इस्तेमाल करें। आप चाहें तो मलाई की जगह आधा कप घी और आधा कप मावे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। भोग लगाने के बाद आप बचे हुए मोहनथाल को स्टोर कर के भी रख सकते हैं। फ्रिज से बाहर एक एयरटाइट कंटेनर में भर कर मोहनथाल स्टोर करें। आप इसे 15-20 दिन तक स्टोर कर सकते हैं।

सामग्री -

बेसन - 2 कप (250 ग्राम)

मलाई - 1 कप

घी - 1/2 कप

दूध - 3 बड़ा चम्मच

चीनी - 1 कप

इलायची - 8 (दरदरी कुटी हुई)

बादाम के टुकड़े - 1 बड़ा चम्मच

पिस्ता के टुकड़े - 1 बड़ा चम्मच

वीडियो क्रेडिट - NishaMadhulika

Created On :   6 March 2024 11:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story