रेसिपी: होली पर नाश्ते में बनाना है कुछ खास, तो समोसे की इस खास रेसिपी पर डालें नजर, मुलायम और स्वादिष्ट बनेंगे समोसे

होली के त्योहार पर नाश्ते में कुछ खास बनाने का मन हो रहा है तो आज हम आपके लिए बिल्कुल खास समोसे की रेसिपी लेकर आए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। होली का खास त्योहार आने वाला है। इस दिन सभी लोग रंगों से खेलते हैं और एक दूसरे के गिलों-शिकवों को भूलते हैं। इस दिन सभी लोगों के घर पर कुछ ना कुछ अच्छा बनता है। अगर आपको नाश्ते में पापड़ के अलावा भी कुछ और अच्छा रखने का मन है तो आज हम आपके लिए समोसा बनाने की खास रेसिपी लेकर आए हैं। इसकी मदद से आप घर पर ही मुलायम और स्वादिष्ट समोसा बना पाएंगे। तो चलिए समोसा बनाने की खास रेसिपी और सामग्री के बारे में जानते हैं।

समोसा बनाने के लिए खास सामग्री

आटे के लिए-

मैदा-200 gm

(आप गेहूं के आटे और मैदे का कॉम्बिनेशन इस्तेमाल कर सकते हैं)

अजवायन-1/2 tsp

नमक-1/2 tsp

कुकिंग ऑयल-4 tbsp

स्टफिंग/मसाला के लिए-

आलू (उबले हुए)-6 पीस (लगभग 500 gms)

ताजे/फ्रोजन मटर-25 gm

काजू-10 से 12

(आप काजू की जगह भुनी हुई मूंगफली इस्तेमाल कर सकते हैं)

हरी मिर्च (कटी हुई)-3 से 4

अदरक (कद्दूकस किया हुआ)-2 इंच

लहसुन (कद्दूकस किया हुआ)-10 से 12

चाट मसाला पाउडर-1/2 tsp

आमचूर पाउडर-1/2 tsp

हल्दी पाउडर-1/3 tsp

लाल मिर्च पाउडर-1/3 tsp

भुना हुआ जीरा पाउडर-1 tsp

गरम मसाला पाउडर-1/2 छोटा चम्मच

नमक स्वादानुसार

तलने और मसाला बनाने के लिए तेल

बारीक कटा हरा धनिया

वीडियो क्रेडिट- Kabita's Kitchen

Created On :   25 Feb 2026 6:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story