Asian Games 2026 Day 4 Schedule: मनु भाकर और मीराबाई चानू पर रहेंगी नजरें, एशियन गेम्स के चौथे दिन भारत के मुकाबले

मनु भाकर और मीराबाई चानू पर रहेंगी नजरें, एशियन गेम्स के चौथे दिन भारत के मुकाबले
आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए अब तक के तीन दिन शानदार रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए अब तक के तीन दिन शानदार रहे हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने हर दिन पदक जीते हैं। तीसरे दिन भारत को भले ही सिर्फ एक मेडल मिला, लेकिन वह बेहद खास रहा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देश को गेम्स का पहला गोल्ड मेडल दिलाया।

अब बुधवार, 23 सितंबर को एशियन गेम्स के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ी कई खेलों में उतरेंगे। इस दिन भारत को शूटिंग और वेटलिफ्टिंग में पदक की उम्मीद है। मनु भाकर और मीराबाई चानू पर खास नजर रहेगी। इसके अलावा बैडमिंटन, कबड्डी, हॉकी, बॉक्सिंग और वुशु में भी भारतीय खिलाड़ी एक्शन में दिखाई देंगे।

शूटिंग में मनु भाकर से गोल्ड की उम्मीद

भारत की स्टार शूटर मनु भाकर बुधवार को महिला 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में उतरेंगी। उनके साथ एशा सिंह और सुरूची इंदर सिंह भी टीम इवेंट में चुनौती पेश करेंगी। सुबह 6:15 बजे क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल मुकाबला होगा। इसके बाद क्वालिफिकेशन के आधार पर दोपहर 9 बजे व्यक्तिगत फाइनल भी हो सकता है। महिला स्कीट में भी भारत की नजर पदक पर होगी। इसका व्यक्तिगत फाइनल सुबह 11 बजे और पुरुष स्कीट का फाइनल दोपहर 12 बजे होगा।

मीराबाई चानू पर भी निगाहें

वेटलिफ्टिंग में ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू महिला 49 किग्रा वर्ग के फाइनल में उतरेंगी। यह मुकाबला सुबह 10 बजे से होगा और इसमें भारत को पदक की उम्मीद है। इसके बाद महिला 53 किग्रा वर्ग में ज्ञानेश्वरी यादव दोपहर 1:30 बजे फाइनल में हिस्सा लेंगी।

बैडमिंटन में चीन से मुकाबला

बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम सेमीफाइनल में चीन का सामना करेगी। मुकाबला सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ भारत का कम से कम एक पदक पक्का हो चुका है। कबड्डी में भी भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमें मैदान पर होंगी। महिला टीम सुबह 8:30 बजे ईरान से भिड़ेगी, जबकि पुरुष टीम का सामना सुबह 9:45 बजे बांग्लादेश से होगा।

हॉकी में थाईलैंड से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम पूल बी के मुकाबले में थाईलैंड के खिलाफ खेलेगी। यह मैच सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। टीम की कोशिश टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने की होगी।

वुशु में रोशिबीना देवी का सेमीफाइनल

वुशु में भारत की रोशिबीना देवी महिला सांदा 60 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की थानिया कुसुमानिंग्त्यास के खिलाफ उतरेंगी। यह मुकाबला दोपहर 2:30 बजे से होगा। सेमीफाइनल में पहुंचने के कारण भारत का एक पदक पहले ही पक्का हो चुका है।

चौथे दिन भारत के मुकाबलों का पूरा शेड्यूल

सुबह 5:30 बजे: सेपकटकरॉ पुरुष टीम रेगु — भारत vs फिलीपींस

सुबह 5:30 बजे: सॉफ्ट टेनिस पुरुष सिंगल्स क्वार्टरफाइनल — जय मीना vs शेरविन नुगुइट

सुबह 5:30 बजे: ईस्पोर्ट्स eFootball — डैनियल और चिन्मय साहू

सुबह 5:40 बजे: रोइंग — बलराज पनवार, पुरुष सिंगल स्कल्स हीट

सुबह 6:15 बजे: शूटिंग — महिला 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन/टीम फाइनल

सुबह 6:30 बजे: इक्वेस्ट्रियन — टीम और इंडिविजुअल क्रॉस-कंट्री

सुबह 6:30 बजे: शूटिंग — पुरुष और महिला स्कीट क्वालिफिकेशन/टीम फाइनल

सुबह 6:30 बजे: केनो स्प्रिंट — पुरुष कायक फोर 500 मीटर हीट

सुबह 6:30 बजे: फेंसिंग — महिला इंडिविजुअल फॉइल पूल स्टेज

सुबह 6:30 बजे: टेबल टेनिस — मिक्स्ड डबल, भारत vs मालदीव

सुबह 6:42 बजे: स्विमिंग — 100 मीटर बटरफ्लाई हीट

सुबह 8:00-8:15 बजे: फेंसिंग — पुरुष इंडिविजुअल सेबर पूल

सुबह 8:30 बजे: महिला कबड्डी — भारत vs ईरान

सुबह 8:30 बजे: बॉक्सिंग — अंकुश, पुरुष 80 किग्रा

सुबह 8:30 बजे: सॉफ्ट टेनिस — जय मीना सेमीफाइनल

सुबह 9:00 बजे: शूटिंग — महिला 10 मीटर एयर पिस्टल इंडिविजुअल फाइनल

सुबह 9:45 बजे: पुरुष कबड्डी — भारत vs बांग्लादेश

सुबह 10:00 बजे: वेटलिफ्टिंग — मीराबाई चानू, महिला 49 किग्रा फाइनल

सुबह 10:30 बजे: स्क्वैश — अभय सिंह और वीर चोटराणी

सुबह 10:30 बजे: टेबल टेनिस — मिक्स्ड डबल के आगे के राउंड

सुबह 11:00 बजे: शूटिंग — महिला स्कीट इंडिविजुअल फाइनल

सुबह 11:20 बजे: रोइंग — रोहित-उज्जवल कुमार सिंह, लाइटवेट डबल स्कल्स

सुबह 11:30 बजे: बैडमिंटन — भारत vs चीन, पुरुष टीम सेमीफाइनल

सुबह 11:30 बजे: महिला हॉकी — भारत vs थाईलैंड

दोपहर 12:00 बजे: शूटिंग — पुरुष स्कीट फाइनल

दोपहर 1:30 बजे: वेटलिफ्टिंग — ज्ञानेश्वरी यादव, महिला 53 किग्रा फाइनल

दोपहर 2:30 बजे: वुशु — रोशिबीना देवी, महिला सांदा 60 किग्रा सेमीफाइनल

Created On :   22 Sept 2026 11:42 PM IST

Tags

Next Story