Asian Games 2026 Day 5 Schedule: 5वें दिन 14 खेलों में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी, रोशिबिना देवी के गोल्ड मेडल मुकाबले पर नजर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 के पांचवें दिन भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा। भारत के एथलीट 14 अलग-अलग खेलों में चुनौती पेश करेंगे। एथलेटिक्स, शूटिंग, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक, रोइंग, वुशू और कैनो स्प्रिंट में कई मेडल इवेंट होंगे।
दिन की शुरुआत वुशू में रोशिबिना देवी के गोल्ड मेडल मुकाबले से होगी। उनका सामना चीन की शियाओयू झांग से होगा। इसके अलावा शूटिंग में भी भारत के पास पदक जीतने का मौका रहेगा। पुरुष हॉकी टीम साउथ कोरिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी, जबकि जिम्नास्टिक में प्रणति नायक वॉल्ट फाइनल में मेडल के लिए उतरेंगी।
यह भी पढ़े -वनडे सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद एक और झटका, आईसीसी ने श्रीलंकाई टीम पर लगाया जुर्माना
शूटिंग में कई मेडल इवेंट
सुबह 6:15 बजे: पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन — आकाश भारद्वाज, कमलजीत और केदारलिंग उचगांवे
सुबह 6:15 बजे: पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल टीम फाइनल — मेडल इवेंट
सुबह 6:30 बजे: स्कीट मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन — अनंत जीत सिंह नरूका और परीनाज धालीवाल
सुबह 11:15 बजे: स्कीट मिक्स्ड टीम फाइनल — क्वालिफाई करने पर
दोपहर 12:15 बजे: पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल इंडिविजुअल फाइनल — क्वालिफाई करने पर
एथलेटिक्स में भी कई मुकाबले
भारतीय एथलीट दिनभर अलग-अलग ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में हिस्सा लेंगे।
सुबह 6:30 बजे: महिला हेप्टाथलॉन 100 मीटर हर्डल्स हीट्स — पूजा और अनामिका कोझिनजा परम्बिल अनीश
सुबह 7:01 बजे: 4×400 मीटर मिक्स्ड रिले राउंड-1 हीट्स
सुबह 7:10 बजे: महिला हेप्टाथलॉन हाई जंप
दोपहर 3:35 बजे: महिला हेप्टाथलॉन शॉट पुट
शाम 4:14 बजे: महिला ट्रिपल जंप फाइनल — निहारिका वशिष्ठ और आशा इलांगो
शाम 4:38 बजे: पुरुष 100 मीटर राउंड-1 हीट्स — गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेश कुजूर
शाम 5:30 बजे: महिला हेप्टाथलॉन 200 मीटर हीट्स
शाम 5:55 बजे: महिला 10,000 मीटर फाइनल — सीमा
शाम 6:45 बजे: 4×400 मीटर मिक्स्ड रिले फाइनल — क्वालिफाई करने पर
रोशिबिना देवी के गोल्ड मेडल मुकाबले पर नजर
सुबह 6:10 बजे महिला 60 किलोग्राम वुशू फाइनल में रोशिबिना देवी चीन की शियाओयू झांग के खिलाफ उतरेंगी। यह गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला होगा।
जिम्नास्टिक में प्रणति नायक का फाइनल
दोपहर 2:25 बजे महिला वॉल्ट फाइनल में प्रणति नायक हिस्सा लेंगी। यह सीधे मेडल का मुकाबला होगा।
हॉकी में भारत का सामना साउथ कोरिया से
भारतीय पुरुष हॉकी टीम सुबह 11:30 बजे पूल ए के मुकाबले में साउथ कोरिया के खिलाफ खेलेगी।
कबड्डी में पुरुष और महिला टीम की चुनौती
सुबह 9:45 बजे: पुरुष ग्रुप ए — भारत बनाम चीनी ताइपे
शाम 4:15 बजे: महिला ग्रुप ए — भारत बनाम जापान
यह भी पढ़े -एशियन गेम्स भारतीय महिला स्कीट टीम ने जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, परिनाज ने 'बेहतर ट्रेनिंग सपोर्ट' को श्रेय दिया
बॉक्सिंग में तीन भारतीय मुकाबले
सुबह 10:30 बजे: पुरुष 70 किलोग्राम राउंड ऑफ 16 — सुमित बनाम अली कासिम हमदान अल-सर्राई (इराक)
दोपहर 2:15 बजे: महिला 65 किलोग्राम राउंड ऑफ 16 — साक्षी बनाम अलुआ बाल्किबेकोवा (कजाकिस्तान)
दोपहर 2:45 बजे: महिला 65 किलोग्राम राउंड ऑफ 16 — परवीन बनाम मलिका नोजिमोवा (ताजिकिस्तान)
रोइंग में कई फाइनल
रोइंग में भी भारतीय खिलाड़ियों के कई मुकाबले होंगे। इनमें बलराज पंवार का पुरुष सिंगल स्कल्स फाइनल प्रमुख मुकाबलों में शामिल है।
सुबह 5:10 बजे: पुरुष सिंगल स्कल्स फाइनल — बलराज पंवार
सुबह 5:30 बजे: पुरुष डबल स्कल्स फाइनल ए — सतनाम सिंह और सलमान खान
सुबह 6:30 बजे: पुरुष पेयर फाइनल बी — जसविंदर सिंह और नितिन कुमार
सुबह 7:10 बजे: महिला फोर फाइनल ए — गुरबानी कौर, अलीना एंटो, टेंडेंथोई देवी हाओबिजम और पूनम
सुबह 11:20 बजे: लाइटवेट पुरुष सिंगल स्कल्स फाइनल बी — अजय त्यागी
दोपहर 12 बजे: लाइटवेट पुरुष डबल स्कल्स फाइनल ए — रोहित और उज्ज्वल कुमार सिंह
दोपहर 1 बजे: पुरुष क्वाड्रुपल स्कल्स फाइनल ए — कुलविंदर सिंह, नवदीप सिंह, अरविंद सिंह और जाखड़ खान
स्क्वैश में भी भारतीय खिलाड़ी मैदान में
सुबह 8 बजे: मिक्स्ड डबल्स राउंड ऑफ 16 — वेलावन सेंथिलकुमार/जोशना चिनप्पा
सुबह 10:30 बजे: महिला सिंगल्स राउंड ऑफ 16 — अनाहत सिंह और तन्वी खन्ना
सुबह 11:15 बजे: पुरुष सिंगल्स राउंड ऑफ 16 — अभय सिंह और वीर चोतरानी
फेंसिंग और टेबल टेनिस के मुकाबले
फेंसिंग में सुबह 8:15 बजे से महिला सेबर इंडिविजुअल पूल राउंड होगा, जिसमें श्रेया गुप्ता और सी.ए. भवानी देवी हिस्सा लेंगी। इसके बाद नॉकआउट और मेडल मुकाबले होंगे।
टेबल टेनिस में महिला डबल्स के दो राउंड और पुरुष सिंगल्स राउंड-1 खेला जाएगा। पुरुष सिंगल्स में मानुष शाह मलेशिया के क्यू शेन वोंग के खिलाफ उतरेंगे।
कैनो स्प्रिंट और स्विमिंग में भी भारतीय चुनौती
कैनो स्प्रिंट में सुबह 6:30 बजे से महिला कैनो सिंगल 200 मीटर, महिला कयाक डबल 500 मीटर और पुरुष कयाक फोर 500 मीटर समेत कई मुकाबले होंगे।
स्विमिंग में:
सुबह 6:46 बजे: पुरुष 50 मीटर बटरफ्लाई हीट्स — बेनेडिक्टन रोहित
सुबह 7:21 बजे: पुरुष 800 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल बी — आर्यन नेहरा
सुबह 7:32 बजे: पुरुष 4×100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले हीट्स — भारतीय टीम
ई-स्पोर्ट्स में पारितोष के मुकाबले
ई-स्पोर्ट्स में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक पुयो पुयो चैंपियंस के ग्रुप बी में पारितोष चार मुकाबले खेलेंगे।
एशियन गेम्स के पांचवें दिन भारत की नजरें कई खेलों में मेडल पर रहेंगी। वुशू में रोशिबिना देवी का गोल्ड मेडल मुकाबला, रोइंग के फाइनल, शूटिंग के मेडल इवेंट और प्रणति नायक का जिम्नास्टिक फाइनल दिन के प्रमुख आकर्षण होंगे।
Created On :   24 Sept 2026 12:15 AM IST












