Asian Games 2026: ओलंपिक मेडल विनर मनु भाकर ने किया निराश, पदक जीतने से चूकीं, फाइनल में 5वें स्थान पर रहीं

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। 2024 पेरिस ओलंपिक मेडल विजेता मनु भाकर ने एशियन गेम्स 2026 में निराश किया है। सभी को उम्मीद थी कि वह 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम करेंगी, लेकिन वह फाइनल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं। मनु 181.1 अंक के साथ पांचवे स्थान पर रहीं और मेडल जीतने से चूक गईं।
भारत ने 18वें शॉट में उन्होंने 9.6 का स्कोर किया और इसके बाद उन्हें बाहर होना पड़ा। साउथ कोरिया की यू गा-उन ने 246.3 अंक साथ गोल्ड, चीन के शेन यियाओ ने 241.3 अंक साथ सिल्वर और चीनी ताइपे की जियांग रानशिन ने 221.6 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
यह भी पढ़े -एशियन गेम्स 2026 महिलाओं के बाद भारतीय पुरुष स्कीट टीम का कमाल, ब्रॉन्ज मेडल पर जमाया कब्जा
भाकर क्वालिफाइंग राउंड में तीसरे नंबर रहते हुए फाइनल में एंट्री की थी। शुरुआती राउंड में ही उनका प्रदर्शन साधारण रहा था। हालांकि बाद में उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए मेडल इवेंट में जगह बनाई थी।
यह भी पढ़े -MP के जय मीणा ने एशियन गेम्स में गाड़ा झंडा, सॉफ्ट टेनिस में भारत को पहली बार मेडल दिलाकर रचा इतिहास
इससे पहले शूटिंग के टीम इवेंट में भारतीय टीम ने जगह बनाई थी। जहां टीम चौथे स्थान रही और मेडल जीतने से चूक गई। हालांकि अभी मनु के पास मेडल जीतने के और भी कई मौके हैं। वह अब 25 मीटर पिस्टल इवेंट में भी हिस्सा लेंगी।
Created On :   23 Sept 2026 11:28 AM IST













