Asian Games 2026: मीराबाई चानू ने बदल दिया इतिहास, 28 साल लंबे इंतजार के बाद भारत को दिलाया ऐतिहासिक 'सिल्वर मेडल'

मीराबाई चानू ने बदल दिया इतिहास, 28 साल लंबे इंतजार के बाद भारत को दिलाया ऐतिहासिक सिल्वर मेडल
2026 एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीत लिया। उन्होंने विमेंस 49 kg वेट कैटेगरी में 198 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरे स्थान पर रहीं।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। 2026 एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीत लिया। उन्होंने विमेंस 49 kg वेट कैटेगरी में 198 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरे स्थान पर रहीं। भारत की स्टार वेटलिफ्टर ने स्नेच में 87 और क्लीन एंड जर्क में 111 kg का वजन उठाया।

नॉर्थ कोरिया की रि सोंग गम ने स्नैच में 94 और क्लीन एंड जर्क में 121 किग्रा वजन उठाया। 215 वेट के साथ वह पहले स्थान पर रहीं और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इंडोनेशिया की लुलुक डायना ने स्नैच में 88 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 103 किग्रा वजन उठाया। कुल 191 किग्रा वजन के साथ वह तीसरे स्थान पर रहीं और ब्रॉन्ज मेडल जीता।

रचा इतिहास

मीराबाई भले ही गोल्ड मेडल नहीं जीत पाई हों, लेकिन उन्होंने बड़ा कारनामा कर दिखाया है। दरअसल, एशियन गेम्स में भारत को वेटलिफ्टिंग में आखिरी बार मेडल 1998 में मिला था। तब करनम मल्लेश्वरी ने विमेंस की 63 किग्रा वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता था। उसके बाद से भारत कभी एशियन गेम्स में वेटलिफ्टिंग इवेंट में मेडल नहीं जीत सका था। अब 2026 में मीराबाई चानू ने उस सूखे को खत्म किया है।

यह एशियन गेम्स में मीराबाई चानू का पहला मेडल है। इससे पहले उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीता था।

भारत के मेडल 11 हुए

एक गोल्ड, 5 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज के साथ भारत के कुल मेडल 11 हो गए हैं। मेडल टैली में वह 10वें स्थान पर है। 38 गोल्ड समेत 62 मेडल के साथ चीन पहले स्थान पर है। वहीं, 11 गोल्ड समेत 51 मेडल के साथ मेजबान जापान दूसरे स्थान पर है।

Created On :   23 Sept 2026 1:11 PM IST

Tags

Next Story