हॉकी विश्व कप 2026: महामुकाबले में भारत की ऐतिहासिक जीत, इंडिया ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

महामुकाबले में भारत की ऐतिहासिक जीत, इंडिया ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें इंडिया ने विपक्षी टीम को 5-3 के अंतर से पराजित कर दिया। इस जीत के साथ भारत ने अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है। खेल में इंडिया ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बना कर रखा और विपक्षी टीम को वापसी करने का मौका नहीं दिया।

भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में कुल 2 गोल दागे और पाकिस्तान को एक भी गोल नहीं करने दिया। दूसरे क्वार्टर में मैच बेहद रोमांचक रहा और दोनों टीमों ने दो-दो गोल किया। हालांकि, पहले क्वार्टर में दो गोल करने का भारत को फायदा मिला। जीत के साथ टीम इंडिया ने अगले राउंड यानी क्रॉसओवर पूल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। टीम इंडिया ने पाक को 5-3 से रौंदा है।

भारत ने अगले राउंड के लिए किया क्वालीफाई

भारत ने मैच को 5-3 से अपने नाम कर लिया और पिछले 10 सालों की बादशाहत को बनाए रखा है। टीम इंडिया और पाकिस्तान एक ही ग्रुप (पूल डी) में थी। अब ग्रुप में इंग्लैंड पहले स्थान पर है और भारत पूल डी में दूसरे स्थान पर है। इस जीत के साथ ही भारत ने अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

यह भी पढ़े -बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 'अपने प्रदर्शन से खुश हूं, लेकिन जीत में तब्दील न कर पाने का अफसोस', हार के बाद बोलीं उन्नति

भारतीय टीम स्क्वाड

हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), मोहित एचएस, सूरज करकेरा, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच, राजिंदर सिंह, आदित्य लालगे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलकंठ शर्मा, विवेक प्रसाद, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मंदीप सिंह, अभिषेक।

पाकिस्तान टीम स्क्वाड

वकार, मुहम्मद अब्दुल्ला, मुहम्मद सुफियान खान, मोइन शकील, अब्दुल वहीद अशरफ राणा, अब्दुल हनान शाहिद, जकारिया हयात, अरशद लियाकत, आदिल लतीफ, अहमद नदीम, गजनफर अली, अम्माद शकील बट, मुहम्मद हम्मादुद्दीन अंजुम, रहमान अब्दुल, अफराज, उमर मुस्तफा, अबू बकर महमूद (कप्तान), अली रजा, अब्दुल मनान और मुहम्मद अम्माद।

भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप के इतिहास में कुल 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने 3, जबकि पाकिस्तान ने 2 मैच जीते हैं। अब भारत इसे 4-2 कर दिया है।

1971- पाकिस्तान ने भारत को 2-1 से हराया।

1973 - भारत ने पाकिस्तान को 1-0 से हराया।

1975 -भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया।

1986 - पाकिस्तान ने भारत को 3-2 से हराया।

2010 - भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया।

Created On :   19 Aug 2026 8:35 PM IST

Tags

Next Story