CWG 2026 Day 8: 30 जुलाई को नीरज चोपड़ा दिखेंगे एक्शन में, 2 वेटलिफ्टिंग समेत कुल 5 मेडल होंगे दांव पर, यहां देखें भारत का पूरा शेड्यूल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स का 23वां सीजन ग्लासगो में खेला जा रहा है। गुरुवार 30 जुलाई को खेल का 8वां दिन खेला जाएगा इस दिन भाला फेंक और गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा एक्शन में नजर आएंगे। 2 वेटलिफ्टिंग समेत कुल 5 मेडल दांव पर होंगे। एथलेटिक्स में गोला फेक का फाइनल खेला जाएगा। वहीं, 5000 मीटर रेस के फाइनल में पारुल चौधरी फाइनल में अपना दम दिखाएंगे। भारत के कुल 9 मेडल पक्के हो गए हैं। मतलब कुल मिलाकर 21 पदक भारत के नाम हाल ही में होने वाले हैं।
यह भी पढ़े -सीडब्ल्यूजी 2026 पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में भारत का जलवा, गोल्ड के साथ सिल्वर भी जीता
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 30 जुलाई को भारत का शेड्यूल
दोपहर 2:40 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों की डेकाथलॉन 100 मीटर दौड़ में तेजस्विन शंकर
दोपहर 2:55 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता के क्वालीफाइंग राउंड में नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यश वीर सिंह।
दोपहर 3:20 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों की डेकाथलॉन लंबी कूद में तेजस्विन शंकर
शाम 4:55 बजे: एथलेटिक्स - प्रवीण चित्रवेल और सेल्वा प्रभु पुरुषों की ट्रिपल जंप क्वालीफाइंग में।
शाम 5:07: ट्रैक साइक्लिंग - रोनाल्डो सिंह लैतोनजाम, डेविड बेकहम एल्कोटोहचूंगो और रोजित सिंह यांगलेम पुरुष टीम स्प्रिंट क्वालीफाइंग में।
शाम 5:10 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों के डेकाथलॉन शॉट पुट में तेजस्विन शंकर
शाम 5:40 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों की 400 मीटर सेमीफाइनल में विशाल टीके
शाम 6:30 बजे: भारोत्तोलन - महिला 86+ किलोग्राम वर्ग के फाइनल में मार्टिना देवी मैबम (पदक स्पर्धा)
शाम 7:30 बजे: बाउल्स - भारत (दिनेश कुमार, नवनीत सिंह) बनाम बोत्सवाना - पुरुषों के युगल वर्ग का मुकाबला
रात 8:55 बजे: बाउल्स - महिला एकल वर्ग में नयनमोनी सैकिया बनाम एम्मा फिरयाना सरोजी (मलेशिया)
रात 10:50 बजे: ट्रैक साइक्लिंग - रोनाल्डो सिंह लैतोनजाम, डेविड बेकहम एल्काटोचूंगो और रोजित सिंह यांगलेम पुरुष टीम स्प्रिंट फाइनल में (क्वालिफिकेशन के अधीन)
रात 11 बजे: भारोत्तोलन - पुरुषों के 110+ किलोग्राम वर्ग के फाइनल में लवप्रीत सिंह (पदक स्पर्धा)
रात 11:30 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों के शॉट पुट फाइनल (पदक स्पर्धा) में तजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल।
रात 11:37 बजे: एथलेटिक्स - अनिमेष कुजुर पुरुषों की 200 मीटर सेमीफाइनल में
रात 11:38 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों की डेकाथलॉन हाई जंप में तेजस्विन शंकर
1:10 पूर्वाह्न: एथलेटिक्स - महिला डिस्कस थ्रो फाइनल (पदक स्पर्धा) में सीमा कलीरामना और निधि रानी।
रात 1:30 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों की डेकाथलॉन 400 मीटर दौड़ में तेजस्विन शंकर।
1:48 पूर्वाह्न: एथलेटिक्स - पारुल चौधरी महिला 5000 मीटर फाइनल (पदक स्पर्धा) में।
Created On :   30 July 2026 2:27 AM IST










