22 वीं एशियाई पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2025: ग्वालियर के रोहित सिंह ने जीते 3 मेडल, सीएम डॉ मोहन यादव और राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने दी बधाई और शुभकामनाएं

- 60 किग्रा भार वर्ग में जीता एक स्वर्ण पदक
- 70 किग्रा भार वर्ग में जीते 02 कांस्य पदक
- दिल्ली में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 20 देशों के खिलाड़ी हुए थे शामिल
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर का बेटा रोहिंत सिंह अपने नाम के साथ साथ शहर, प्रदेश और देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया। शरीर से 80 फीसदी दिव्यांग रोहित सिंह ने देश की राजधानी दिल्ली में 03 मई से 11 मई तक आयोजित 22nd एशियाई पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2025 में दो अलग अलग भार प्रतियोगिता में तीन मेडल जीतकर अपना नाम रोशन किया है।
रोहित की सफलता पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही सीएम डॉ यादव ने दिव्यांग खिलाड़ी से मुलाकात कर सहयोग के तौर पर तत्काल एक लाख राशि स्वीकृत की,साथ ही उन्होंने खिलाड़ी को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया। सीएम ने खिलाड़ी को भविष्य में भी हर संभव सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया।
आपको बता दें दिव्यांग रोहित सिंह ने 22 वीं एशियाई पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2025 (सीपीयू ) में 60 किग्रा भार वर्ग में 01-स्वर्ण पदक और (सीपीयू)70 किग्रा भार वर्ग में 02- कांस्य पदक जीते है। दिल्ली में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 20 देशों के खिलाड़ी शामिल हुए थे।
मध्यप्रदेश जनसंपर्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा रोहित ने पैरा आर्म रेसलिंग कप-2025 में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 60 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक और 70 किग्रा भार वर्ग में दो कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रोहित की प्रशंसा कर उन्हें पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग कल्याण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह भी उपस्थित थे।
आपको बता दें इससे पहले भी रोहित सिंह ने वर्ल्ड पैरा आर्म रेसलिंग कप 2025 उज़्बेकिस्तान से 01 स्वर्ण पदक जीत कर देश व अपने शहर का नाम रोशन किया है। विक्रम अवार्डी मनीष कुमार रोहित सिंह के कोच है, रोहित सिंह ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय मनीष सर को दिया है। रोहित सिंह की यह कामयाबी सभी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। ग्वालियर के साथ पूरे प्रदेश और देश को रोहित सिंह पर गर्व है।
Created On :   24 May 2025 5:42 PM IST