Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने की मुलाकात
28 दिसंबर 2025 से आयोजित हॉकी इंडिया लीग (एच०आई०एल०) 2025-26 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु मुख्यमंत्री को किया सादर आमंत्रित

डिजिटल डेस्क, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने सौजन्य मुलाकात की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी, रांची में 28 दिसंबर 2025 से हॉकी इंडिया लीग (एच०आई०एल०) 2025-26 के आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।

मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने इस प्रतिष्ठित हॉकी लीग के आयोजन की तैयारियों से संबंधित विस्तृत जानकारी से अवगत कराया।

Created On :   21 Dec 2025 11:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story