- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा...
Tiranga Yatra Inauguration: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, कहा- आजीवन करें देश की सेवा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल 9 अगस्त की सुबह पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगी रही। सैकड़ों युवाओं ने टीटी नगर स्टेडियम से तिरंगा यात्रा निकाली और राष्ट्र सर्वोपरि का संदेश दिया। इस दौरान आलम यह था कि बारिश के बीच भी युवाओं का जोश कम नहीं हुआ। उन्होंने जोर-शोर से यह यात्रा निकाली और लोगों को प्रेरित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस 'तिरंगा यात्रा' का शुभारंभ किया। उन्होंने मंच पर तिरंगा लहराया और युवाओं के अंदर जोश भर दिया। उन्होंने युवाओं को आजीवन देशभक्ति का संकल्प लेने के लिए प्रेरित भी किया। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर तिरंगा लहराकर हर घर तिरंगा अभियान का भी शुभारंभ किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में अभियान छेड़ा गया है। महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन की तरह आज एक साथ सभी राज्यों में देशभक्त नागरिक तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। आज इंद्र देवता भी सारे देशभक्तों-वीरों का स्वागत कर रहे हैं। भारत माता की जय।
यह भी पढ़े -बारामूला देशविरोधी गतिविधियों में शामिल आरोपी की 69.82 लाख की जमीन जब्त, एक अन्य आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
क्रांतिकारियों के लंबे संघर्ष का परिणाम है आजादी
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करने से पहले सीएम डॉ. यादव ने कहा कि महात्मा गांधी द्वारा अंग्रेजों भारत छोड़ो अभियान की शुरुआत की गई थी। इस अभियान ने अंग्रेजों की चूलें हिला दी थीं। देश की आजादी के लिए क्रांतिकारियों द्वारा दिए गए बलिदान-संघर्ष और अहिंसक आंदोलन से देश में जो ज्वार उठा, उसकी वजह से 5 साल बाद अंग्रेज भारत छोड़कर चले गए और देश को स्वतंत्रता मिली। लंबे संघर्ष के बाद मिली इस आजादी को आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 15 अगस्त को 80 साल होंगे।
यह भी पढ़े -आरक्षण में क्रीमी लेयर की बात करना सामाजिक न्याय और संविधान की मूल भावना के खिलाफ मायावती
उत्तरदायित्व का पालन करें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम सभी परमात्मा से कामना करें, सभी शहीदों-स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण करें। क्योंकि, इन सभी के योगदान से भारत को आजादी मिली। हम अपने सर्वहारा वर्ग और देश के नागरिकों के साथ आजादी का पर्व मनाएं, अपने उत्तरदायित्व का पालन करें। हम वसुधैव कुटुम्बकम के मार्ग पर चलें। हम कामना करें कि हमारा भारत चिर युवा और चिर स्वतंत्र रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज हम पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाल कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इसका आह्वान किया है। मैं खुद भी उसमें शामिल होने जा रहा हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि पूरे देश में इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवा-बच्चे-बुजुर्ग-महिलाएं मिलकर संकल्प करेंगे कि वे आजीवन देश की सेवा करते रहेंगे।
नितिन नवीन के आह्वान पर क्या बोले सीएम?
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आह्वान पर सीएम ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के सभी राज्यों की राजधानी में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में आज भोपाल में आयोजित तिरंगा यात्रा में सहभागिता की। इसके माध्यम से जन- जन के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रीय का संकल्प और अधिक दृढ़ हो यही कामना है।
भारत छोड़ो आंदोलन का भी किया जिक्र
डॉ. मोहन यादव ने आगे कहा है कि 'आज ही के दिन, 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के नेतृत्व में "भारत छोड़ो आंदोलन" का शुभारंभ हुआ था। इस ऐतिहासिक और अहिंसक आंदोलन ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी और देश की स्वतंत्रता के संघर्ष को निर्णायक दिशा प्रदान की। इसी संघर्ष और असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के परिणामस्वरूप 1947 में भारत स्वतंत्र हुआ। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम इस वर्ष 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं। इसी क्रम में "हर घर तिरंगा" अभियान अंतर्गत आज आयोजित तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम अपने वीर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रनायकों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण कर रहे हैं।'
Created On :   9 Aug 2026 10:37 AM IST












