MP News: भोपाल के वीआईपी रोड पर कॉलेज की बस पलटी तीन छात्र गंभीर घायल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड पर मंगलवार सुबह करीब 9:45 बजे आरजीपीवी (RGPV) कॉलेज की बस पलटने से अफरा-तफरी मच गई। बस में करीब 20 से 25 छात्र सवार बताए जा रहे थे। हादसे में तीन छात्रों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल लाया गया है।
घटना कोहेफिजा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। बस पलटने की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे के बाद छात्रों की सुरक्षा और दुर्घटना के कारणों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल बस पलटने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों की स्थिति और हादसे के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
Created On :  
Tags
Next Story
