MP News: मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम समय पर पूरा करें, मप्र राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दीपक सिंह ने दिए निर्देश

मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम समय पर पूरा करें, मप्र राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दीपक सिंह ने दिए निर्देश
मप्र राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दीपक सिंह ने बुधवार को पंचायत एवं नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दीपक सिंह ने बुधवार को पंचायत एवं नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि पुनरीक्षण का कार्य समय-सीमा में पूरा करें।

जिलेवार लंबित दावे-आपत्तियों के निराकरण की स्थिति के बारे में भी समाधान करने को कहा। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कार्य में पूरी पारदर्शिता रहनी चाहिए। मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में जो भी कार्यवाही करें, उसकी जानकारी स्टेयरिंग कमेटी की बैठक के माध्यम से जनप्रतिनिधियों को जरुर बताई जाएं।

उन्होंने वर्किंग और नाॅनवर्किंग ईवीएम की जानकारी देने के भी निर्देश दिये, कहा कि अंतिम मतदाता सूची को जिलों की वेबसाइट पर अपलोड करें। बैठक में सचिव दीपक सिंह शहडोल से वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल हुए।

Created On :   4 Jun 2026 11:21 PM IST

Tags

Next Story