MP News: प्रदेश महिला कांग्रेस ने 24 जिलों के जिला अध्यक्षों की जारी की लिस्ट, प्रियंका सोनी जबलपुर-शहर और अर्चना दहिया जबलपुर - ग्रामीण की अध्यक्ष

प्रदेश महिला कांग्रेस ने 24 जिलों के जिला अध्यक्षों की जारी की लिस्ट, प्रियंका सोनी जबलपुर-शहर और अर्चना दहिया जबलपुर - ग्रामीण की अध्यक्ष
मप्र महिला कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदेश के 24 जिला अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा की मंजूरी से यह सूची जारी की जा रही है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र महिला कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदेश के 24 जिला अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा की मंजूरी से यह सूची जारी की जा रही है। प्रियंका सोनी को जबलपुर शहर और अर्चना दहिया को जबलपुर - ग्रामीण का अध्यक्ष बनाया गया है।

इसके साथ ही हेमलता सिंह को सतना, विजय लक्ष्मी को रीवा, रजनी वर्मा को कटनी, डॉ. किरणलता सोनी को सागर शहर, ऋचा सिंह सागर ग्रामीण, कुमुदिनी सिंह को सीधी शहर, शालिनी श्रीवास्तव को सिंगरौली शहर, दीपा मिश्रा को मैहर, सरला सिसोदिया को छिंदवाड़ा की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं प्रीति महेश्वरी को धार, ज्योति सिंह को ग्वालियर शहर, ममता कुशवाह को मुरैना - शहर, मंजू सिकरवार को मुरैना - ग्रामीण, यासमीन शेरानी को रतलाम - शहर, रानी देवड़ा रतलाम - ग्रामीण, शांति कुशवाह भिंड - शहर, श्रुति बघेल को देवास - ग्रामीण, अधिवक्ता नेहा छावरे को होशंगाबाद, गौरी कटारा को झाबुआ, नीतू सिंह राजपूत को विदिशा, राखी सतारवाला को मंदसौर और कृष्णा राठौर को श्योपुर का महिला जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है।

Created On :   6 Aug 2026 12:10 AM IST

Tags

Next Story