Bhopal News: हाइब्रीड मोड पर बंटेगा खाद, मूंग बेचने का स्लाॅट बुक 10 तक, खरीदी 20 अगस्त तक होगी

हाइब्रीड मोड पर बंटेगा खाद, मूंग बेचने का स्लाॅट बुक 10 तक, खरीदी  20 अगस्त तक होगी
मप्र किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग ने ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की खरीद की अंतिम तारीख बढ़ा दी।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग ने ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की खरीद की अंतिम तारीख बढ़ा दी। उपार्जन प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत मूंग उत्पादक किसानों के लिए स्लाट बुकिंग की अंतिम तिथि 10 अगस्त और मूंग-उडद उत्पार्जन की अंतिम तिथि 20 अगस्त कर दी है।

खाद वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए 'हाइब्रिड मोड' लागू किया गया है। किसानों के हित में उपार्जन नीति में आंशिक संशोधन करते हुए मूंग का उपार्जन कृषकों के उत्पादन का 60 प्रतिशत किये जाने का प्रावधान किया गया है।

एमएसपी के अलावा उड़द के उपार्जन पर 600 रूपये प्रति क्विंटल बोनस देने का निर्णय लिया है।

Created On :   6 Aug 2026 1:35 AM IST

Tags

Next Story