MP News: राज्य सरकार ने उठाया बाजार से 3 हजार 600 करोड़ रुपयों का नया कर्ज

राज्य सरकार ने उठाया बाजार से 3 हजार 600 करोड़ रुपयों का नया कर्ज
राज्य सरकार ने बाजार से 3 हजार 600 करोड़ रुपयों का नया कर्ज उठाया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राज्य सरकार ने बाजार से 3 हजार 600 करोड़ रुपयों का नया कर्ज उठाया है। इसके लिये स्टेट गवर्मेन्ट सिक्यरिटीज बाण्ड जारी किये गये। ये कर्ज दो हिस्सों में लिा गया है।

पहला कर्ज 1600 करोड़ रुपयों का है जिसे 7.61 प्रतिशत सालाना ब्याज दर पर लिया गया है जिसे 18 वर्ष बाद चुकाया जायेगा जबकि दूसरा कर्ज 2 हजार करोड़ रुपयों का है जिसे 7.90 प्रतिशत सालाना ब्याज दर पर लिया गया है और इसे 30 साल बाद अदा किया जायेगा।

राज्य सरकार वर्तमान वित्त वर्ष में कुल 22 हजार 600 करोड़ रुपयों का कर्ज बाजार से ले चुकी है तथा उस पर कर्ज का सकल भार पांच लाख करोड़ रुपयों से ज्यादा का हो गया है। ताजा कर्ज लेने के लिये भी राज्य सरकार ने अपनी वित्तीय क्षमता बेहतर बताई है।

Created On :   6 Aug 2026 1:01 AM IST

Tags

Next Story