MP News: प्रदेश कांग्रेस के सभी 39 विभाग और प्रकोष्ठ भंग, प्रदेश कार्यकारिणी भी जल्द होगी भंग

प्रदेश कांग्रेस के सभी 39 विभाग और प्रकोष्ठ भंग, प्रदेश कार्यकारिणी भी जल्द होगी भंग
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के निर्देशों पर मप्र प्रभारी हरीश चौधरी ने बुधवार को मप्र कांग्रेस संगठन के सभी विभाग और प्रकोष्ट भंग कर दिया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के निर्देशों पर मप्र प्रभारी हरीश चौधरी ने बुधवार को मप्र कांग्रेस संगठन के सभी विभाग और प्रकोष्ट भंग कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रदेश कार्यकारिणी भी जल्द ही भंग की जाएगी। इनका पुर्नगठन संगठन सृजन अिभयान के तहत 2028 के चुनाव को ध्यान में रखकर किया जाएगा। चौधरी ने प्रदेश कांग्रेस के सभी विभाग, प्रकोष्ठ, जिला व ब्लॉक स्तरीय कमेटियों को भंग कर दिया है। ज्ञात हो कि हाल में दिल्ली में कांग्रेस की समीक्षा बैठक हुई। इसके बाद यह निर्णय लिया गया है। अब नए सिरे से प्रदेश कार्यकारिणी बनाई जाएगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भी नए लोगों को मौका मिलेगा। इससे कांग्रेस का प्रदेश संगठन नया स्वरुप लेगा। 2028 में विधानसभा चुनाव है, इसको ध्यान में रखकर नया संगठन तैयार करने की योजना है। कमजोर परफॉर्मेंस वाले जिला अध्यक्षों को कार्यमुक्त किया जाएगा। अब चुनाव के मद्देनजर सक्रिय, समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं को अवसर दिया जाएगा।

जिला अध्यक्षों का काम लचीला

यह भी बताया जा रहा है कि प्रदेश कार्यकारिणी भी भंग की जाएग और नए सिरे से इसका पुर्नगठन किया जाएगा, ताकि चुनावी रणनीति पर काम किया जा सके। जिला अध्यक्षों के कामकाज को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया है, इनमें A, B, C और D है। D श्रेणी वाले लगभग एक दर्जन जिला अध्यक्ष है, जिनका परफॉर्मेंस बेहद लचर है। इसके चलते इन्हें हटाया जाना तय है।

इसलिए किया भंग

- ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के निर्देश है कि संगठन का पुनर्गठन करें। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तहत गठित सभी विभागों, प्रकोष्ठों और उनकी समस्त स्तर की इकाइ‌यां भंग कर दी गई।

- संगठनात्मक पुनर्गठन के माध्यम से कांग्रेस को बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक और अधिक मजबूत, सक्रिय बनाया जाना है।

- जो कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर कांग्रेस की विचारधारा,जनहित के मुद्दों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उन्हें उनकी सक्रियता, समर्पण और कार्यक्षमता के आधार पर संगठन में जिम्मेदारी का अवसर दिया जाना।

- जिन विभागों, प्रकोष्ठों, समस्त इकाइयों को भंग किया है, उन्हें नए सिरे से संगठनात्मक पुनर्गठन के स्वरूप में खड़ा किया जाएगा।

- 2028 का विधानसभा चुनाव की तैयारियां।

इन्हें किया भंग

- कांग्रेस झुग्गी-झोपडी प्रकोष्ठ

- कांग्रेस स‌द्भावना एवं कौमी एकता प्रकोष्ठ

- कांग्रेस जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ

- कांग्रेस विमुक्त घुमक्कड जनजाति प्रकोष्ठ

- कांग्रेस डॉक्टर एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ

- कांग्रेस फुटकर एवं लघु व्यावसायिक समाज प्रकोष्ठ

- कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ

- कांग्रेस बुनकर प्रकोष्ठ

- कांग्रेस सफाई मजदूर कामगार प्रकोष्ठ

- कांग्रेस धर्म एवं मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ

- कांग्रेस मसीह समाज समन्वय समिति

- कांग्रेस केश कला शिल्पी प्रकोष्ठ

- कांग्रेस महिला उत्पीडन निवारण प्रकोष्ठ

- कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ

- कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ

- कांग्रेस वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ

- कांग्रेस दिव्यांग प्रकोष्ठ

- कांग्रेस फॉर्मेसी प्रकोष्ठ

- कांग्रेस खेल एवं खिलाडी प्रकोष्ठ

- कांग्रेस स्वतंत्रता संग्राम सैनानी परिवार प्रकोष्ठ

- कांग्रेस नगरीय निकाय प्रकोष्ठ

- कांग्रेस बेरोजगार प्रकोष्ठ

- कांग्रेस गौ-संरक्षण एवं संवर्धन प्रकोष्ठ

- कांग्रेस मेकेनिक एवं ड्राईवर एकता प्रकोष्ठ

- शिक्षक कांग्रेस प्रकोष्ठ

- कांग्रेस उपभोवता संरक्षण प्रकोष्ठ

- कांग्रेस तेंदूपत्ता लघु वनोपज प्रकोष्ठ

- कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ

- कांग्रेस खादी ग्रामोद्योग प्रकोष्ठ

- कांग्रेस राज्य स्तरीय सिंधी कल्याण समिति

- कांग्रेस व्यवसायिक कोचिंग प्रकोष्ठ

- कांग्रेस दर्जी सिलाई कला प्रकोष्ठ

- कांग्रेस तकनीकी प्रकोष्ठ

- कांग्रेस भू अधिग्रहण प्रकोष्ठ

- कांग्रेस पालक/अभिभावक प्रकोष्ठ

- कांग्रेस अशासकीय विद्यालय संगठन प्रकोष्ठ

- कांग्रेस समाज समन्वय प्रकोष्ठ

- बंगाली समाज, बंजारा समाज, तैलिक साहू राठौर समाज, सर्व विश्वकर्मा समाज कल्याण, स्वर्णकला, कोली / कोरी समाज, रजक समाज

- कांग्रेस पथ विक्रेता प्रकोष्ठ

- कांग्रेस मंदिर एवं पुजारी प्रकोष्ठ

प्रदेश कांग्रेस कमेटी और संगठन महामंत्री संजय कामले ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी का संगठनात्मक पुनर्गठन होना है। इसलिए प्रदेश कांग्रेस के सभी विभागों, प्रकोष्ठों और उनकी समस्त स्तर की इकाइयों को भंग कर दिया गया है।

देशभर में कांग्रेस संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में संगठन सृजन चल रहा है, वैसे ही मप्र में भी सभी विभागों-प्रकोष्ठों का नए सिरे से पूर्ण गठन होगा। इससे संगठन में नई ऊर्जा, नई कार्यसंस्कृति और प्रभावी जवाबदेही तय होगी।

Created On :   6 Aug 2026 1:30 AM IST

Tags

Next Story